Khagaria, दाननगर में 23 लाख की लागत से होगा आरसीसी नाला का निर्माण, उदघाटन

Updated:
विज्ञापन
Khagaria, दाननगर में 23 लाख की लागत से होगा आरसीसी नाला का निर्माण, उदघाटन

दाननगर में 23 लाख की लागत से होगा आरसीसी नाला का निर्माण, उदघाटन

विज्ञापन

खगड़िया, अमित कुमार की रिपोर्ट,

नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-15 अंतर्गत दाननगर में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है., करीब 23 लाख रुपये की लागत से बनने वाले आरसीसी नाला निर्माण कार्य का शुभारंभ नगर सभापति अर्चना कुमारी द्वारा नारियल फोड़कर किया गया. नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों में विकास कार्य तेजी से कराया जा रहा है और जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में कार्य पूरा कराया जाएगा. लंबे समय से जलजमाव और निकासी की समस्या से जूझ रहे दाननगर के लोगों को अब इस नाला निर्माण से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. खासकर बरसात के मौसम में प्रमुख सड़कों पर जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी, जिससे आवागमन भी सुगम हो जाएगा. मौके पर वार्ड पार्षद कविता देवी, वार्ड पार्षद पप्पू यादव, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि चंद्रशेखर कुमार, अमरेश कुमार, रौशन कुमार, अनीश कुमार, पृथ्वी पटेल, नमन पंडित समेत कई गणमान्य लोग और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन