शव का कराया गया पोस्टमार्टम

Updated:
विज्ञापन
शव का कराया गया पोस्टमार्टम

शव का कराया गया पोस्टमार्टम

विज्ञापन

नल जल योजना के ऑपरेटर की करंट लगने से हुई थी मौत खगड़िया. गंगौर थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव के वार्ड संख्या पांच में नल जल योजना के लिए लगाये गये मोटर पंप ऑपरेटर की करंट लगने से सोमवार की शाम मौत हो गयी थी. मंगलवार को गंगौर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों को सौंप दिया. बताया जाता है कि बभनगामा गांव निवासी राम प्रसाद राम के 21 वर्षीय पुत्र प्रीतम कुमार की करंट लगने से सोमवार को मौत हो गयी थी. मृतक युवक के पिता राम प्रसाद राम ने बताया कि वर्षों से प्रीतम नल जल योजना में ऑपरेटर का काम करता था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन