ePaper

जननायक कर्पूरी ठाकुर पिछड़ा व अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण छात्रावास में नामांकन 17 मई तक

Updated at : 21 Apr 2025 9:54 PM (IST)
विज्ञापन
जननायक कर्पूरी ठाकुर पिछड़ा व अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण छात्रावास में नामांकन 17 मई तक

शेष रिक्त छात्रों का नामांकन 24 अप्रैल से शुरू होगा. 17 मई तक नामांकन लिया जायेगा.

विज्ञापन

जिले के कोई भी सरकारी स्कूल व कॉलेज के नामांकित छात्र करा सकते हैं नामांकन खगड़िया. शहर के रहीमपुर पंचायत के दुर्गापुर एनएच 31 किनारे जननायक कर्पूरी ठाकुर पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण छात्रावास में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए नामांकन की प्रक्रिया 24 अप्रैल से शुरू होगी. 17 मई तक नामांकन ली जायेगी. इस छात्रावास में जिले के किसी भी कॉलेज के नामांकित छात्र छात्रावास के लिए फार्म भर सकते हैं. जो छात्र इंटर, बीए व पीजी में पढ़ाई करते हैं. चार प्रतिशत सीट दिव्यांग छात्रों के लिए रिर्जव है. छात्रावास में 20 कमरे में एक सौ छात्रों का रहने की व्यवस्था है. छात्रावास दो करोड़ रूपये की लागत से दो मंजिला भवन सौ बेड का बनकर तैयार है. छात्रों के रहने के लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. अनुमंडल पिछड़ा और अतिपिछड़ा वर्ग पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि जननायक कर्पूरी ठाकुर दुर्गापुर छात्रावास में नामांकन के लिए 14 छात्रों का फार्म प्राप्त हुआ है. शेष रिक्त छात्रों का नामांकन 24 अप्रैल से शुरू होगा. 17 मई तक नामांकन लिया जायेगा. बताया कि कुल छात्रों की मेरिट बेसिस बनाया जायेगा. बताया कि अतिपिछड़ा वर्ग के सौ छात्रों का फार्म प्राप्त नहीं होता है तो पिछड़ा वर्ग व अतिपिछड़ा वर्ग के छात्रों का नामांकन लिया जायेगा. उन्होंने बताया कि छात्रों के लिए अनेक प्रकार की सुविधा उपलब्ध है. जिसमें वाईफाई, डिजिटल लाइब्रेरी, बुक लाइब्रेरी, आरओ पानी, 15 किलो अनाज तथा उपस्थित के अनुसार एक हजार रूपये प्रतिमाह प्रति छात्र को मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन