ePaper

भ्रामक या पक्षपातपूर्ण सामग्री के प्रसारण पर की जायेगी कार्रवाई : डीडीसी

Updated at : 09 Oct 2025 10:38 PM (IST)
विज्ञापन
भ्रामक या पक्षपातपूर्ण सामग्री के प्रसारण पर की जायेगी कार्रवाई : डीडीसी

भ्रामक या पक्षपातपूर्ण सामग्री के प्रसारण पर की जायेगी कार्रवाई : डीडीसी

विज्ञापन

मीडिया कोषांग की बैठक में कहा- मीडिया की भूमिका संवेदनशील खगड़िया. समाहरणालय परिसर स्थित सूचना व जनसंपर्क कार्यालय में गुरुवार को मीडिया कोषांग की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता उप विकास आयुक्त सह वरीय नोडल पदाधिकारी अभिषेक पलासिया ने की. बैठक में निर्वाचन अवधि के दौरान मीडिया की पारदर्शिता, समाचार व विज्ञापनों की प्रमाणन प्रक्रिया तथा सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म की निगरानी से संबंधित चर्चा की गयी. डीडीसी सह वरीय नोडल पदाधिकारी ने उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्वाचन गाइड लाइन व आदर्श आचार संहिता का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय. उन्होंने कहा कि मीडिया में प्रकाशित या प्रसारित किसी भी विज्ञापन अथवा प्रचार सामग्री को प्रसारण से पहले एमसीएमसी समिति द्वारा अनुमोदित कराना अनिवार्य है. कहा कि निर्वाचन के दौरान मीडिया की भूमिका अत्यंत संवेदनशील व जिम्मेदार होती है. इस लिए सभी समाचारों का प्रसारण निष्पक्ष, सटीक व संतुलित रूप से किया जाय. किसी भी प्रकार की भ्रामक या पक्षपातपूर्ण सामग्री के प्रसारण पर तत्काल कार्रवाई की जायेगी. बैठक में मीडिया प्रमाणन व निगरानी समिति के सदस्य, जनसंपर्क पदाधिकारी कौशिकी कश्यप मौजूद थे..

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन