लोन का पैसा समय पर वापस नहीं करने वालों पर होगी कार्रवाई: मुख्य प्रबंधक

Updated:
विज्ञापन
लोन का पैसा समय पर वापस नहीं करने वालों पर होगी कार्रवाई: मुख्य प्रबंधक

झा ने जीविका के सभी उपस्थित उत्प्रेरक से ज्यादा से ज्यादा नये फाइल तैयार करने का भी आग्रह किया

विज्ञापन

खगड़िया. भारतीय स्टेट बैंक सन्हौली के प्रांगण में बुधवार को जीविका के सामुदायिक उत्प्रेरक की सभा हुई , सभा में जीविका के 25 उत्प्रेरक के साथ साथ बैंक मित्र साक्षी प्रिया ने भाग ली . स्टेट बैंक सन्हौली के नव पदोन्नत सहायक महाप्रबंधक मनोज कुमार झा और आंचलिक कार्यालय भागलपुर के मुख्य प्रबंधक कृष्ण कुमार ने सभी उपस्थित जीविका दीदी और उत्प्रेरकों का अभिनंदन किया . सभी उत्प्रेरक दीदी को लोन खाता को एन पी ए होने से बचाने का हरसंभव कोशिश करने का आग्रह किया, जिससे दिदियों का सीवील भी प्रभावित ना हो. झा ने जीविका के सभी उपस्थित उत्प्रेरक से ज्यादा से ज्यादा नये फाइल तैयार करने का भी आग्रह किया. मुख्य प्रबंधक कृष्ण कुमार ने सभी उपस्थित उत्प्रेरकों की जिज्ञासा को पुरा किया. समूह के वैसे सदस्यों का नाम देने का आग्रह किया, जो लोन का पैसा समय पर वापस नहीं कर रही हैं, श्री झा ने सभी उपस्थित सदस्यों को वैसे सदस्यों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई करने का भी भरोसा दिया. कार्यक्रम के सफल संचालन फील्ड अधिकारी संतोष कुमार,अमित कुमार, सेवा प्रबंधक और बैंक मित्र साक्षी प्रिया ने की .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन