आवास योजना को ले राशि ठगी करने का आरोप, थाने में शिकायत

Updated at : 05 Mar 2025 10:10 PM (IST)
विज्ञापन
आवास योजना को ले राशि ठगी करने का आरोप, थाने में शिकायत

आवास योजना को ले राशि ठगी करने का आरोप, थाने में शिकायत

विज्ञापन

चौथम. प्रखंड के धुतौली पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना में बिचौलिए द्वारा ठगी का मामला प्रकाश में आया है. मामले को लेकर पीड़ित द्वारा बुधवार को चौथम थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है. आवेदन में पीड़ित लगमा गांव निवासी रामचंद्र गोस्वामी ने बताया कि मंगलवार को उनके बैंक खाते में आवास योजना की प्रथम किस्त की राशि आयी. जिसके बाद भरपुरा गांव निवासी मनोरंजन सिंह द्वारा डरा धमका कर 15 हजार रुपए ले लिया गया है. पीड़ित ने बताया कि उनको कहा गया कि उनके खाते में 40 हजार रुपए भेजवाए है. अगर 20 हजार नहीं दिया तो सब राशि लौटवा लेंगे. जिसके बाद मजबूर होकर वे 15 हजार रुपए दे दिए. इसके बाद वे बुधवार की सुबह मुखिया के पास गए. तब उन्हें जानकारी मिला कि उसके साथ धमकी देकर ठगी किया गया है. इधर मामले में मुखिया डॉ पार्वती कुमारी ने बताया कि पंचायत में कुछ बिचौलिए द्वारा लगातार पैसा वसूली किया जा रहा है. उन्होंने डीडीसी से मामले में आरोपित पर कार्रवाई की मांग की है. थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि आवेदन की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन