बिजली विभाग के जेई के साथ मारपीट मामले का आरोपित गिरफ्तार

मथुरापुर निवासी धनेश्वर पासवान के पुत्र भोला पासवान को गिरफ्तार किया गया है
खगड़िया. नगर थाना पुलिस ने बिजली विभाग के इंजीनियर के साथ हाथापाई करने के आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि थाना कांड संख्या 141/25 के विद्युत अधिनियम के प्राथमिक नामजद आरोपित मथुरापुर निवासी धनेश्वर पासवान के पुत्र भोला पासवान को गिरफ्तार किया गया है. जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. बताया जाता कि भोला पासवान द्वारा बिजली की चेकिंग कर रहे जेई के साथ बदतमीजी और धक्का मुक्की किया गया था. इस मामले में 15 से अधिक लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










