सुपर डूपर डांस प्रतियोगिता के सीनियर में दीपिका, जूनियर में आराध्या ने मारी बाजी

Updated at : 03 Mar 2025 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
सुपर डूपर डांस प्रतियोगिता के सीनियर में दीपिका, जूनियर में आराध्या ने मारी बाजी

सुपर डूपर डांस प्रतियोगिता के सीनियर में दीपिका, जूनियर में आराध्या ने मारी बाजी

विज्ञापन

पसराहा. थाना क्षेत्र के सोंडीहा में महाशिवरात्रि मेला में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय डांस प्रतियोगिता सुपर डूपर के फाइनल रविवार देर शाम सम्पन्न हुआ. फाइनल प्रतियोगिता का उदघाटन शिक्षिका किरण कुमारी ने किया. प्रतियोगिता के निर्णायक द्वारा ट्रॉफी डांस, गीत चयन, कॉस्ट्यूम और भाव भंगिमा के सूक्ष्म आकलन कर मेधा सूची के आधार पर की गयी. मुख्य अतिथि किरण कुमारी ने बताया कि सीनियर वर्ग में महद्दीपुर की डॉ गुड्डू सिंह की पुत्री दीपिका कुमारी प्रथम स्थान पर, महद्दीपुर के रिद्धिमा द्वितीय स्थान जबकि तृतीय स्थान पर सोनडीहा के रंजीत कुमार शिक्षक की पुत्री प्रेरणा कुमारी रही. जूनियर वर्ग में महद्दीपुर की संजय सिंह की पुत्री आराध्या कुमारी प्रथम, सोनडीहा के डॉ प्रमोद कुमार राही की पुत्री तान्या सिंह द्वितीय स्थान पर रही. पूजा कुमारी को फेम ऑफ डांस से सम्मानित किया गया. प्ररेणा ग्रुप ,कृष्णा, कृशा, शिवानी, अंजली सहित सात बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन