ePaper

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Updated at : 05 Jan 2026 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन

एनएच 107 पर जयप्रभानगर के समीप हुआ हादसा, आलमनगर का रहने वाला था मृतक चौथम. थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 107 पर जयप्रभानगर के समीप सोमवार की देर शाम हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गयी. मृतक की पहचान मधेपुरा जिले के आलमनगर निवासी संतोष झा के 26 वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार के रूप में की गई है. बताया जाता है कि दिलखुश खगड़िया से अपनी बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान जयप्रभानगर के समीप अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे बने डिवाइडर से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक उछलकर काफी दूर जा गिरा और गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायल युवक को इलाज के लिए चौथम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया. सीएचसी में तैनात डॉ. ब्रजेश कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद युवक की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल खगड़िया रेफर कर दिया गया. हालांकि सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही घायल युवक ने दम तोड़ दिया. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन