ePaper

खाना बना रही किशोरी को मारी गोली, इलाजरत

Updated at : 02 Sep 2025 10:52 PM (IST)
विज्ञापन
खाना बना रही किशोरी को मारी गोली, इलाजरत

थाना क्षेत्र की अगुवानी पंचायत के खनुआ राका गांव निवासी पवन यादव की 16 वर्षीय पुत्री रेशम कुमारी को बगल के ब्रजेश यादव ने गोली मार दी.

विज्ञापन

परबत्ता. थाना क्षेत्र की अगुवानी पंचायत के खनुआ राका गांव निवासी पवन यादव की 16 वर्षीय पुत्री रेशम कुमारी को बगल के ब्रजेश यादव ने गोली मार दी. इस कारण रेशम बुरी तरह जख्मी हो गयी. जख्मी रेशम को परिजनों ने इलाज के लिए परबत्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है. घटना के असली वजह का खुलासा नहीं हो पाया. जख्मी के पिता पवन यादव ने बताया कि रेशम कुमारी घर में खाना बना रही थी. तभी बगल के ब्रजेश यादव शराब के नशे में धुत होकर आया और गोली चला दी. गोली रेशम के हाथ को छेदते हुए आर-पार हो गया. पीड़ित पक्षों का आरोप है कि ब्रजेश यादव मनबढ़ु है. वह शराब के नशे में आये दिन गाली-गलौज करता रहता है. इधर, मामले की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है. बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. आरोपित को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन