एसटीएफ पटना ने 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पकड़ा

Updated:
विज्ञापन

छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी पुलिस निरीक्षक वैद्यनाथ कुमार, परिचारी पुलिस अवर निरीक्षक रिक्की कुमार आदि पुलिस कर्मी मौजूद थे

विज्ञापन

पसराहा. स्थानीय थाना की मदद से एसटीएफ पटना एसओजी थ्री में कुख्यात बदमाश को पकड़ कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. बताया जाता है कि वर्षों से फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. पसराहा थाना पुलिस एवं एसटीएफ (एसओजी थ्री) टीम के संयुक्त कार्रवाई द्वारा जिले के 25 हजार रुपये का ईनामी बदमाश राहुल कुमार पिता स्व. भोला सिंह साकिन पीपरपांती थाना पसराहा को गिरफ्तार किया गया. बताया जाता है कि राहुल के विरुद्ध पसराहा थाना में हत्या जैसे गंभीर कांड दर्ज है. अभियुक्त का आपराधिक इतिहास रहा है. राहुल के विरुद्ध पसराहा थाना कांड संख्या 66/23 व आर्म्स एक्ट के मामला दर्ज है. छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी पुलिस निरीक्षक वैद्यनाथ कुमार, परिचारी पुलिस अवर निरीक्षक रिक्की कुमार आदि पुलिस कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन