सड़क हादसे में एक भाई की मौत, दूसरे की हालत नाजुक
Published by :RAJKISHORE SINGH
Published at :24 Feb 2026 9:48 PM (IST)
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक भाई की मौत, दूसरे की हालत नाजुक
विज्ञापन
परबत्ता. सड़क दुर्घटना में घायल हुए कबेला गांव निवासी रंजीत कुमार साह के 18 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार की इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गयी. मुखिया बालकृष्ण शर्मा ने बताया कि नीतीश भाई के साथ घर से खेत की ओर घास लाने जा रहा था. इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकरा गयी, जिससे दोनों घायल हो गया. ग्रामीणों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परबत्ता ले गया, जहां से डॉक्टरों ने नीतीश को भागलपुर रेफर कर दिया. एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. वहीं उसके भाई का इलाज चल रहा है. परिजनों के अनुसार उसकी स्थिति भी नाजुक बनी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




