सर्राफा बाजार में लौटी रौनक, अक्षय तृतीया से पहले सोना-चांदी की कीमतों में बढ़त 

Published by :Soumya Shahdeo
Published at :16 Apr 2026 9:48 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Sona Chandi Bhav 16 April 2026

सोने का हार (Photo: Freepik)

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 16 April 2026: शादी के सीजन और त्योहारों के कारण सोने-चांदी की चमक बढ़ गई है. विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में कीमतें और बढ़ सकती हैं.

विज्ञापन

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 16 April 2026: अगर आप इस साल अक्षय तृतीया पर सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो आज की ताजा कीमतों पर नजर डालना बहुत जरूरी है. त्योहारों की भारी मांग के कारण पिछले दो दिनों में सोने की कीमतों में 29,000 रुपये (प्रति 100 ग्राम) तक का बड़ा उछाल देखा गया है. 

हालांकि आप बता दें कि यहां दिए गए रेट्स कल बाजार बंद होने के समय और आज सुबह के शुरुआती रुझानों के आधार पर दिए गए हैं. 

क्या आज सोना और भी महंगा हो गया है?

जी हां, सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी जारी है. 24 कैरेट सोने का भाव अब 15,536 रुपये प्रति ग्राम तक पहुंच गया है. शादी-ब्याह के सीजन और अक्षय तृतीया की बुकिंग के कारण ग्राहकों में खरीदारी की होड़ मची है, जिससे कीमतों को और सहारा मिल रहा है. 

आज का सोने का रेट टेबल (प्रति 10 ग्राम):

शुद्धता  आज का भाव (10g)कल का भाव (10g)बदलाव
24 कैरेट  ₹1,55,360₹1,55,350+ ₹10
22 कैरेट  ₹1,42,410₹1,42,400+ ₹10
18 कैरेट ₹1,16,520₹1,16,510+ ₹10
सोर्स: गुडरिटर्न्स

शहरों के अनुसार सोने के ताजा भाव (1 ग्राम):

शहर24 कैरेट  22 कैरेट  18 कैरेट  
मुंबई₹15,536₹14,241₹11,652
दिल्ली₹15,551₹14,256₹11,667
चेन्नई₹15,623₹14,321₹11,941
कोलकाता₹15,536₹14,241₹11,652
बेंगलुरु₹15,536₹14,241₹11,652
पटना₹15,698 ₹14,390₹11,774 
रांची₹15,698 ₹14,390₹11,774  
सोर्स: गुडरिटर्न्स

चांदी की कीमतों में कितनी आई तेजी?

चांदी की चमक भी आज फीकी नहीं पड़ी है. आज चांदी 270.10 रुपये प्रति ग्राम पर ट्रेड कर रही है. ग्लोबल मार्केट में मची हलचल और घरेलू मांग के कारण चांदी इस महीने के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है.  जानकारों का मानना है कि इंडस्ट्रियल डिमांड बढ़ने से आगे भी कीमतें बढ़ सकती हैं. 

आज का चांदी का रेट टेबल:

मात्रा आज की कीमत  कल की कीमत  बढ़त
1 ग्राम₹270.10₹270+ ₹0.10
100 ग्राम₹27,010₹27,000+ ₹10
1 किलोग्राम₹2,70,100₹2,70,000+ ₹100
सोर्स: गुडरिटर्न्स

शहरों के अनुसार चांदी के ताजा भाव:

शहर10 ग्राम  100 ग्राम  1 किलोग्राम 
मुंबई₹2,701₹27,010₹2,70,100
दिल्ली₹2,701₹27,010₹2,70,100
चेन्नई₹2,751₹27,510₹2,75,100
कोलकाता₹2,701₹27,010₹2,70,100
बेंगलुरु₹2,701₹27,010₹2,70,100
पटना₹2,750₹27,500₹2,75,000
रांची₹2,750₹27,500₹2,75,000
सोर्स: गुडरिटर्न्स

क्या आगे और बढ़ेंगे दाम?

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय तनाव और अक्षय तृतीया की भारी मांग को देखते हुए सोना आने वाले समय में 1.60 लाख रुपये से 1.80 लाख रुपये (प्रति 10 ग्राम) के स्तर को छू सकता है. यदि आप निवेश या जेवर के लिए खरीदारी करना चाहते हैं, तो मौजूदा तेजी को देखते हुए सही समय पर फैसला लेना बुद्धिमानी होगी. 

ये भी पढ़ें: 16 अप्रैल का फ्यूल अपडेट, जानें अपने शहर का क्या हैं पेट्रोल-डीजल रेट

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola