पुलिस सप्ताह पर स्वास्थ्य शिविर में 98 लोगों ने कराया जांच, एसपी सहित 45 जवानों ने किया रक्तदान

एसपी ने कहा कि पुलिस आम जन को सुरक्षा देकर सदैव जनता के लिए कार्य करती रहती है.
खगड़िया. बिहार पुलिस सप्ताह के तहत स्थानीय पुलिस लाइन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इसमें पुलिस महकमे के सिपाहियों और पुलिस पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इसके अलावा सामाजिक संगठनों का भी खासा योगदान रहा. रक्तदान शिविर का उद्देश्य खून की कमी को दूर करना है. शिविर में लगभग सभी थाना, अनुमंडल और पुलिस केंद्र के प्रशिक्षु जवानों ने रक्तदान किया. रक्तदान शिविर की शुरुआत एसपी राकेश कुमार की मौजूदगी में हुयी. इस दौरान थाने में कार्यरत पुलिसकर्मी, पुलिस पदाधिकारी और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग ब्लड डोनेशन कैंप में रक्तदान करने पहुंचे. एसपी राकेश कुमार के देखरेख में बिहार पुलिस सप्ताह 2026 के पांचवें दिन पुलिस केंद्र में रक्तदान शिविर लगाया गया. एसपी ने कहा कि पुलिस आम जन को सुरक्षा देकर सदैव जनता के लिए कार्य करती रहती है. हर तरीके से पुलिस जनता की सेवा में समर्पित रहे. जन सेवा में पुलिस वालों का लहू भी जनता की सेवा में जाये. इसी उद्देश्य से पुलिस केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है.
लगाया गया स्वास्थ्य जांच शिविर
पुलिस केंद्र में गुरुवार को स्वास्थ्य जांच शिविर सह रक्तदान शिविर लगाया गया. जिसमें शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र कुमार, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शशिबाला, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्चना विभाकर, दंत चिकित्सक मो. सुलेमान, जनरल फिजिशियन डॉ. आदित्य कश्यप, डॉ. रणधीर कुमार, डॉ. दीपक कुमार, लैब टेक्नीशियन अनल खुशबू, हिमांशु कुमार, सुधीर कुमार सहित दर्जनों स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे. शिविर में पुलिस अधीक्षक सहित 98 लोगों द्वारा स्वास्थ्य जांच कराया गया. पुलिस अधीक्षक सहित 45 जवानों ने रक्तदान किया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




