दो लिपिक को डीएम ने किया निलंबित

Published at :15 Oct 2016 6:51 AM (IST)
विज्ञापन
दो लिपिक को डीएम ने किया निलंबित

खगड़िया. कार्य में लापरवाही के आरोप में डीएम जय सिंह ने समाहरणालय में कार्यरत दो लिपिक को निलंबित कर दिया है. जानकारी के अनुसार जिला लोक सूचना कार्यालय के प्रधानसहायक रेणू कुमारी व कर्मी रविंद्र महतो को विभागीय कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया गया है. इन दोनों कर्मियों के द्वारा आरटीआइ […]

विज्ञापन
खगड़िया. कार्य में लापरवाही के आरोप में डीएम जय सिंह ने समाहरणालय में कार्यरत दो लिपिक को निलंबित कर दिया है. जानकारी के अनुसार जिला लोक सूचना कार्यालय के प्रधानसहायक रेणू कुमारी व कर्मी रविंद्र महतो को विभागीय कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया गया है. इन दोनों कर्मियों के द्वारा आरटीआइ से संबंधित संचिका व आवेदन संबंधित विभागीय विभाग के पदाधिकारी के समक्ष ससमय उपस्थापित नहीं किया गया.
सूत्र बताते हैं कि इनके द्वारा इसी लापरवाही के कारण जिले के एक वरीय पदाधिकारी को राज्य सूचना आयोग के नाराजगी का सामना करना पड़ा है. सितंबर माह में राज्य सूचना आयोग के द्वारा एक अधिकारी को सूचना नहीं देने के कारण 25 हजारा जुर्माना लगाया गया. आयोग के आदेश के बाद जब इस मामले की जिला स्तर पर समीक्षा की गयी, तो पाया गया कि जिला लोक सूचना कार्यालय में तैनात इन्हीं दोनों कर्मियों के कारण आरटीआइ से संबंधित मांगी गयी सूचना को समय पर सक्षम पदाधिकारी के समक्ष उपस्थापित नहीं किया गया. इस कारण आयोग के द्वारा अर्थ दंड लगाने का आदेश पारित किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन