जान हथेली पर रखकर यात्रा करते हैं लोग, प्रशासन अनजान

Published at :15 Oct 2016 6:50 AM (IST)
विज्ञापन
जान हथेली पर रखकर यात्रा करते हैं लोग, प्रशासन अनजान

खगड़िया : जिले के छोटी-बड़ी वाहनों पर ओवर लोडिंग धड़ल्ले से जारी है. लोग जान हथेली पर रखकर यात्रा करने को विवश है. वाहन मालिक द्वारा यात्रियों का आर्थिक दोहन किया जा रहा है. पर्व के बाद प्रदेश लौटने वाले यात्रियों को वाहन के छत पर बिठाकर गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है. जिले में […]

विज्ञापन
खगड़िया : जिले के छोटी-बड़ी वाहनों पर ओवर लोडिंग धड़ल्ले से जारी है. लोग जान हथेली पर रखकर यात्रा करने को विवश है. वाहन मालिक द्वारा यात्रियों का आर्थिक दोहन किया जा रहा है. पर्व के बाद प्रदेश लौटने वाले यात्रियों को वाहन के छत पर बिठाकर गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है. जिले में दर्जनों ऐसी घटनाएं हो चुकी है. कई लोगों की जाने जा चुकी है. इसके बावजूद वाहन मालिक सबक नहीं ले रहे हैं. वाहन चालक पैसे के लालच में सीट पर नहीं बैठकर किनारे में बैठता है. यदि थोड़ी सी भी चूक हुई तो वाहन पर सवार दर्जनों लोगों की जान चंद मिनट में जा सकती है. परिवहन विभाग के अधिकारी का भी भय वाहन चालक को नहीं हैं.
हालत यह है कि लोग ऑटो, कमांडर जीप की सवारी करने से कतराते हैं. लेकिन मजबूरी में उन्हें इसकी सवारी करनी पड़ती है. एनएच 31 जैसे व्यस्तम सड़क पर कम उम्र के चालक ऑटो या कमांडर जीप धड़ल्ले से दौरा रहे हैं. पर विभाग को इसकी परवाह नहीं है. चालक अपनी मरजी से जहां चाहते हैं. वहीं सवारी बैठाने लगते हैं. बेंजामीन चौक, लक्ष्मी सिनेमा रोड, अस्पताल रोड, स्टेशन रोड, बखरी बस स्टैंड आदि जगहों पर ऑटो चालकों द्वारा अवैध रूप से स्टैंड बना कर पैसेंजर को बैठाने व उतारने का काम किया जा रहा है.
उस पर भी अधिकतर चालक नाबालिग हैं. हालात यह है कि ऑटो पर जबरन 15-20 लोगों को बैठाया जाता है. इससे ऑटो अनियंत्रित होकर किसी तरह अपने गंतव्य तक पहुंचती है. ऐसे में किसी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है. कुछ दिन पहले की बात करे तो सड़क दुर्घटनाएं अधिकतर ओवरलोडिंग के कारण हुई है. इसके बावजूद लोग परिवहन नियम को ताक पर रख कर बेधड़क वाहन का परिचालन करते नजर आ रहे हैं. ऐसा नहीं है कि इन सब चीजों से जिला प्रशासन अनजान है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन