खगड़िया : भूमि विवाद में किसान की गोली मार हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Oct 2016 12:59 AM (IST)
विज्ञापन

गोगरी : थाना क्षेत्र के राटन गांव निवासी 45 वर्षीय हकरू यादव की अपराधियों ने गुरुवार की देर शाम गोली मार कर हत्या कर दी. घटना सैनिक स्कूल के पास हुई. पुलिस ने खेत से हकरू के शव को बरामद किया. गुरुवार को मृतक हकरू यादव मैरा बहियार से शाम को मोटरसाइकिल से घर लौट […]
विज्ञापन
गोगरी : थाना क्षेत्र के राटन गांव निवासी 45 वर्षीय हकरू यादव की अपराधियों ने गुरुवार की देर शाम गोली मार कर हत्या कर दी. घटना सैनिक स्कूल के पास हुई. पुलिस ने खेत से हकरू के शव को बरामद किया.
गुरुवार को मृतक हकरू यादव मैरा बहियार से शाम को मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था. इसी दौरान सैनिक स्कूल के पास पूर्व से घात लगा कर बैठे अपराधियों ने उसके सिर में गोली मार दी. इसके कारण उसकी मौत घटनास्थल पर हो गयी. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
वर्षों से जमीन व पैसों के लेन-देन का चल रहा था विवाद : थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतक हकरू यादव का गांव के ही पुलिस यादव व बुचन यादव से वर्षों से जमीन और पैसे की लेनदेन का विवाद चल रहा था. इसमें हकरू यादव ने बुचन यादव पर प्राथमिकी भी दर्ज करायी थी. उक्त मामले में आरोपित बुचन को जेल भी भेजा गया था. हकरू यादव की हत्या मामले में पुलिस ने बुचन यादव के पिता पुलिस यादव को गिरफ्तार भी कर लिया है और बुचन यादव के संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है.
राटन में पसरा मातमी सन्नाटा
हकरू की हत्या के बाद राटन गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है. मृतक के पत्नी का रो रो कर बुरा हाल हो गया है. इधर गांव के लोग हत्या का कारण पुरानी रंजीश बता रहे हैं.
सैनिक स्कूल के पास की घटना
मामले में एक गिरफ्तार
पूर्व से घात लगाये बैठे थे अपराधी
कहते हैं डीएसपी : डीएसपी राजन कुमार सिन्हा ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर हत्या हुई है. उक्त मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. शेष बचे लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा. घटना के अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




