सड़क पर ही लगता है गोगरी का बस स्टैंड

Published at :14 Oct 2016 12:55 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क पर ही लगता है गोगरी का बस स्टैंड

गोगरी : बस स्टैंड के अलावा यहां से बाजार की ओर जाने वाली मुख्य सड़क व बाजार के क्षेत्र में वाहनों के बेतरतीब पड़ाव से न सिर्फ अन्य वाहनों को आने-जाने में परेशानी होती है. बल्कि पैदल चलने वाले लोग भी इस समस्या से परेशान होते हैं. कभी-कभार तो इस परेशानी की गिरफ्त में प्रशासनिक […]

विज्ञापन

गोगरी : बस स्टैंड के अलावा यहां से बाजार की ओर जाने वाली मुख्य सड़क व बाजार के क्षेत्र में वाहनों के बेतरतीब पड़ाव से न सिर्फ अन्य वाहनों को आने-जाने में परेशानी होती है. बल्कि पैदल चलने वाले लोग भी इस समस्या से परेशान होते हैं. कभी-कभार तो इस परेशानी की गिरफ्त में प्रशासनिक वाहन भी आते हैं. बावजूद इसके समस्या के निदान को लेकर सकारात्मक कदम नहीं उठाया जाता है. गोगरी जैसे छोटे प्रखंड स्तरीय बाजार व सड़क पर यूं जाम लगना लापरवाही व प्रशासनिक विफलता को दर्शाता है़.

जहां-तहां होता है वाहनों का पड़ाव
यहां दोपहिया या चारपहिया वाहन के पड़ाव को लेकर शायद ही कभी प्रशासन की ओर से जागरूकता कार्यक्रम किया गया हो़. कम चौड़ी सड़कें वैसे भी दुकानदारों के अतिक्रमण का शिकार है़ रही- सही कसर वाहनों के यत्र-तत्र पड़ाव पूरी कर देता है़ परिणामत: आने-जाने वाले वाहनों को निकलने में परेशानी होती है़ जिसका सबसे बड़ा कारण यह है की गोगरी में स्थाई बस स्टैंड नहीं है जिससे गाड़ी वाले को जहां तहां गाड़ी लगाने को मजबूर हो गये हैं.
बस स्टैंड बायपास के समीप बिहार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के समीप मड़ैया की ओर जाने वाले वाहनों के पड़ाव स्थल वकील पान दुकान के समीप मुख्य बाजार का क्षेत्र ऐसे चिन्हित स्थल हैं. जहां वाहन पड़ाव जैसे-तैसे होते हैं. नतीजतन प्राय: जाम जैसी स्थिति बनी रहती है़
बाजार से भारी वाहन गुजरने की मजबूरी :
बस स्टैंड से इन इलाकों की ओर जाने वाला एक मात्र सड़क मुख्य बाजार होकर गुजरती है़ बढ़ती जनसंख्या के बीच इस सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ता जा रहा है़ जबकि बाजार में भीड़ भी समय के अनुरूप बढ़ता जा रहा है़ ऐसे में पुराणी खंडहर बस स्टैंड से जमालपुर बाजार तक के एक -डेढ़ किलोमीटर बाजार से होकर जाने वाले रास्ते से वाहनों को गुजरने में घंटों लगते हैं.
अपनी दुर्दशा बयां करता बस स्टैंड.
बैंकों के पास नहीं है अपना वाहन पड़ाव
गोगरी स्थित पांच बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक, कैनरा बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया और बिहार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक को अपना वाहन पड़ाव नहीं है़ इससे बैंक कर्मी सहित ग्राहकों के दर्जनों वाहन सड़क पर खड़े किये जाते हैं. इससे खास कर गुजरने वाले चारपहिया वाहन को परेशानी होती है़
यात्री वाहनों के पास भी नहीं है वाहन पड़ाव
प्रखंड में अपना सरकारी और स्थायी वाहन पड़ाव नहीं है़ यात्री वाहन सड़क किनारे खड़े होकर विभिन्न जगहों के यात्री को बैठाते हैं. इस प्रक्रिया में सड़क पर यात्रियों की भीड़ वाहनों के आवागमन को सुचारु रखने में बाधा उत्पन्न करती है़ गोगरी से महेशखूंट, खगड़िया, मड़ैया, परबत्ता के अलावा भागलपुर, बेगूसराय आदि जगहों की ओर जाने वाले यात्री वाहन सड़क किनारे खड़े होकर यात्री को बैठाते हैं. बस स्टैंड के मुख्य मार्ग (महेशखूंट अगुवानी मुख्य मार्ग) के दोनों किनारे खड़े दर्जनों वाहन भी यातायात को अवरुद्ध होने का कारण बनते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन