सड़क पर अघोषित स्टैंड, लग रहा जाम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Oct 2016 2:06 AM (IST)
विज्ञापन

दुर्गापूजा के दौरान बनी रही जाम की स्थिति खगड़िया : शहर के अधिकांश चौक चौराहों पर अवैध रूप से ऑटो व बस स्टैंड जाम का मुख्य कारण है. शहर सहित खरीदारी के लिए रोज आने वाले लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है. अवैध रूप से ऑटो व बस स्टैंडसंचालित करने वाले माफिया मालामाल […]
विज्ञापन
दुर्गापूजा के दौरान बनी रही जाम की स्थिति
खगड़िया : शहर के अधिकांश चौक चौराहों पर अवैध रूप से ऑटो व बस स्टैंड जाम का मुख्य कारण है. शहर सहित खरीदारी के लिए रोज आने वाले लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है. अवैध रूप से ऑटो व बस स्टैंडसंचालित करने वाले माफिया मालामाल हो रहे हैं. सुबह से शाम तक ही राजेंद्र चौक, स्टैंडचौक, मालगोदाम रोड, बखरी बस स्टैंड, अस्पताल चौक तथा पटेल चौक पर आये दिन जाम लग जाती है, लेकिन संबंधित थाना क्षेत्र के थाना पुलिस भी कार्रवाई से परहेज कर रही है.
शहर में जाम लगने से जिला प्रशासन के अधिकारी को भी दो चार होना पड़ता है. लेकिन स्थिति में कुछ खास सुधार नहीं हो रहा है. दुर्गापूजा के दौरान भी शहर के सभी मार्गों पर लोग रेंगते नजर आये.
कहते हैं एसडीओ: एसडीओ शिव कुमार सैव ने बताया कि शहर को जल्द ही अतिक्रमण से मुक्त कराया जायेगा.
अितक्रमण हटने के कुछ दिन बाद फिर वही स्थिति
शहर में जाम की स्थिति से निजात दिलाने को जनता पुलिस प्रशासन की ओर टकटकी लगाये बैठे हैं. कभी कभार पुलिस प्रशासन की नींद खुलती है तो दो चार दिन ठीक-ठाक रहने के बाद फिर स्थिति जस की तस हो जा रहे हैं. दुर्गा मेला घूमने आये लोगों ने बताया कि पूजा को लेकर जाम की स्थिति और भी भयानक बनी हुई है. पुलिस प्रशासन की आंखों के सामने सड़क को अतिक्रमण कर व्यवसाय चल रहा है.
सड़क अतिक्रमण मुक्त होने से मिलेगी जाम से मुक्ति
थाना रोड के संतोष कुमार, पवन कुमार, एमजी मार्ग के रवि परवतिया, बॉबी कुमार, मिथलेश आदि ने बताया कि शाम के समय नौकरी पेशा वाले लोग अपनी खरीदारी को लेकर जाते है, लेकिन प्रतिदिन जाम लगने के भय से अपनी छोटी वाहन को यत्र तत्र लगाकर खरीदारी के लिए जाना पड़ता है. ऐसे में वाहन चोरी होने का भी डर लगा रहता है. जाम से निजात दिलाने के लिए सबसे पहले अतिक्रमण मुक्त सड़क बनाना होगा. इसके लिये जिला प्रशासन तथा संबंधित थानाध्यक्ष को आगे आना होगा तभी शहर अतिक्रमण मुक्त हो सकता है. इसके अलावा छोटे छोटे साग सब्जी व्यवसाय करने वाले के लिए दूसरे स्थान पर जगह को आवंटन करने की जरूरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




