15 तक शिक्षकों का प्रतिनियोजन रद्द
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Oct 2016 3:55 AM (IST)
विज्ञापन

निर्देश. सचिव के आदेश से शिक्षकों में हड़कंप प्रधान सचिव के आदेश के बाद शिक्षकों में हड़कंप है. सचिव द्वारा शिकंजा कसे जाने के बाद सभी बीइओ से इस बात की रिपोर्ट मांगी गयी है. खगड़िया : शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव ने 15 अक्तूबर तक सभी शिक्षकों का प्रतिनियोजन/प्रतिनियुक्ति रद्द कर मूल विद्यालय में […]
विज्ञापन
निर्देश. सचिव के आदेश से शिक्षकों में हड़कंप
प्रधान सचिव के आदेश के बाद शिक्षकों में हड़कंप है. सचिव द्वारा शिकंजा कसे जाने के बाद सभी बीइओ से इस बात की रिपोर्ट मांगी गयी है.
खगड़िया : शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव ने 15 अक्तूबर तक सभी शिक्षकों का प्रतिनियोजन/प्रतिनियुक्ति रद्द कर मूल विद्यालय में योगदान कराने का निर्देश डीइओ को दिया है. प्रधान सचिव के सख्त आदेश के बाद ऐसे शिक्षकों में हड़कंप व्याप्त है जो प्रतिनियोजन की मलाई महीनों से खा रहे हैं.
इधर, प्रधान सचिव द्वारा शिकंजा कसे जाने के बाद सभी बीइओ से इस बात की रिपोर्ट मांगी गयी है कि उनके यहां कितने शिक्षक प्रतिनियोजित या प्रतिनियुक्ति पर है. ऐसे शिक्षकों द्वारा मूल विद्यालय में योगदान किया गया या नहीं. गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधान सचिव ने सभी जिले के डीइओ को हर हाल में 15 अक्तूबर तक इसका अनुपालन करने का निर्देश दिया है.
सुधरेगी सरकारी विद्यालयों की व्यवस्था
कई शिक्षकों ने विभिन्न सरकारी कार्यालयों में प्रतिनियोजन या प्रतिनियुक्ति करवा लिया है. ऐसे में उनके मूल विद्यालय में शिक्षकों की कमी के कारण पठन-पाठन व्यवस्था पर बुरा असर पड़ रहा है. प्रधान सचिव ने कुछ दिन पूर्व कुछ मामलों को छोड़ कर सभी प्रकार के प्रतिनियोजन रद्द करने का आदेश जारी किया था. लेकिन स्थानीय स्तर पर इसके अनुपालन में आनाकानी को देखते हुए गुरुवार को एक बार फिर प्रधान सचिव ने नाराजगी जाहिर करते हुए सभी जिले के डीइओ व बीइओ से इस बात का लिखित प्रमाण पत्र तलब किया है कि उनके यहां कोई भी शिक्षक प्रतिनियोजन पर नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




