10 प्रधान सहायकों का वेतन बंद

Published at :06 Oct 2016 6:38 AM (IST)
विज्ञापन
10 प्रधान सहायकों का वेतन बंद

आठ कार्यपालक सहायकों की सेवा हो सकती है रद्द खगड़िया : एसीडीसी बिल जमा नहीं करने वाले प्रधान सहायक का वेतन रोकने का आदेश डीएम ने बुधवार को दिया है. साथ ही विभागीय कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में डीएसओ दुर्गानंद झा ने प्रधान सहायक की अनुशंसा पर आठ कार्यपालक सहायक की सेवा रद्द […]

विज्ञापन

आठ कार्यपालक सहायकों की सेवा हो सकती है रद्द

खगड़िया : एसीडीसी बिल जमा नहीं करने वाले प्रधान सहायक का वेतन रोकने का आदेश डीएम ने बुधवार को दिया है. साथ ही विभागीय कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में डीएसओ दुर्गानंद झा ने प्रधान सहायक की अनुशंसा पर आठ कार्यपालक सहायक की सेवा रद्द करने की अनुशंसा की है. मालूम हो कि बुधवार को प्रधान सहायक की बैठक समाहरणालय सभागार में हुई, जिसमें भाग ले रहे डीएसओ ने बारी-बारी से सभी विभाग के प्रधान सहायक से जानकारी ली.
वहीं डीएम जय सिंह ने समीक्षा के दौरान एसीडीसी बिल जमा नहीं करने वाले 10 प्रधान सहायक के वेतन पर तत्काल रोक लगा दी है. डीएम ने प्रधान सहायक को निर्देश दिया है कि अगर विभागीय कार्य में लापरवाही बरती गयी तो प्रधान सहायक के विरुद्ध भी कार्रवाई की जायेगी. बैठक में सभी विभाग के प्रधान सहायक मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन