रेनकट दे रहा दुर्घटनाओं को दावत, बांध पर खतरा

Published at :06 Oct 2016 6:37 AM (IST)
विज्ञापन
रेनकट दे रहा दुर्घटनाओं को दावत, बांध पर खतरा

बेलदौर : प्रखंड की सुरक्षा कवच जमींदारी बांध के चौढली एवं बारूण के बीच बरसाती रेनकट ने बांध के कई जगहों पर कुंड बना दिया है. इसके कारण सुरक्षा बांध पर बने खतरे के अलावे उक्त पथ से गुजरने वाले राहगीर कभी भी बड़े दुर्घटना के शिकार हो सकते है. उल्लेखनीय है कि बांध के […]

विज्ञापन

बेलदौर : प्रखंड की सुरक्षा कवच जमींदारी बांध के चौढली एवं बारूण के बीच बरसाती रेनकट ने बांध के कई जगहों पर कुंड बना दिया है. इसके कारण सुरक्षा बांध पर बने खतरे के अलावे उक्त पथ से गुजरने वाले राहगीर कभी भी बड़े दुर्घटना के शिकार हो सकते है. उल्लेखनीय है कि बांध के चोढली से इतमादी बारूण पथ तक की लगभग 10 किलोमीटर पथ प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से स्वीकृत थी. कार्य एजेंसी ने लगभग तीन किलोमीटर तक पथ पर मेटल बिछाकर कार्य बंद कर दिया.

लेकिन जब लंबित कार्य की जांच तत्कालीन सांसद दिनेश यादव ने विभागीय स्तर पर किया तो जानकारी मिली कि उक्त कार्य एजेंसी की जमा राशि जब्त कर एजेंसी को काली सूची में डाल दी गयी. अब नये सिरे से कार्य का प्राक्कलन बनाकर टेंडर कराया जायेगा. इसके बाद उक्त पथ के जीर्णोद्धार अधर में लटक गयी.

विदित हो कि इतमादी ,बारूण आदि गांवों का एकमात्र संपर्क पथ बांध पर बने उक्त पथ ही है. जिसके जर्जर हालत के कारण पथ पर आवागमन करना कठिनाइयों से भरा है. बरसात के मौसम में पथ कीचड़ में तब्दील तो सुखाड़ के दिनों में रेत से पट जाता है. इसके बावजूद पथ के एक दर्जन से अधिक स्थलों पर हुए रेनकट ने स्थिति को अधिक भयावह बना दिया है. पथ के बीचोबीच रेनकट से बने कुंड वाहन चालक या पांव पैदल लोगों की थोड़ी सी चुक से एक बड़ी घटना को अंजाम दे सकती है. बावजूद विभागीय स्तर पर बांध की सुरक्षा एवं सुरक्षित आवागमन को लेकर कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है.
विदित हो कि दशहरा एवं मुहर्रम को लेकर उक्त पथ पर परदेस से घर लौट रहे लोगों के कारण वाहनों एवं पांव पैदल लोगों की आवाजाही बढ़ गयी. बरसात के कारण बने रेनकट कभी भी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है. इतमादी मुखिया हिटलर शर्मा, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष विजय सिंह समेत ग्रामीणों ने बताया कि तत्कालीन डीएम राजीव रोशन ने स्थलीय निरीक्षण कर रेनकट का जायजा लिया था. मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारी को अविलंब रेनकट मरम्मती का निर्देश दिया था. बावजूद अबतक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है.
कहते हैं बीडीओ
बीडीओ अमरेन्द्र कुमार सिन्हा ने बताया कि स्थिति की जानकारी मिली है. मामले से वरीय अधिकारी को अवगत करा कर कार्रवाई करायी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन