सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, तीन जख्मी

Published at :05 Oct 2016 5:49 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, तीन जख्मी

ग्रामीणों की मदद से गड्ढा से ऑटो को बाहर निकाला गया. चौथम : एनएच 107 पर नौरंगा गांव के समीप ऑटो पलटने से एक महिला की मौत हो गयी, जबकि ऑटो पर सवार अन्य तीन लोग घायल हो गये. घायल यात्रियों का इलाज पीएचसी में किया गया, जबकि गंभीर रूप से जख्मी बड़हरा गांव निवासी […]

विज्ञापन

ग्रामीणों की मदद से गड्ढा से ऑटो को बाहर निकाला गया.

चौथम : एनएच 107 पर नौरंगा गांव के समीप ऑटो पलटने से एक महिला की मौत हो गयी, जबकि ऑटो पर सवार अन्य तीन लोग घायल हो गये. घायल यात्रियों का इलाज पीएचसी में किया गया, जबकि गंभीर रूप से जख्मी बड़हरा गांव निवासी लोली खातून की मौत सदर अस्पताल जाने के दौरान हो गयी. जानकारी के अनुसार दुर्घटना में जख्मी युवक बड़हरा गांव के मो गफूर, मो अब्दुल व मो अबरूण बड़हरा गांव के ही थे. मंगलवार को गांव के ही ऑटो रिजर्व कर संबंधी के पास जा रहे थे.
नौरंगा गांव के पास ऑटो चालक ने नियंत्रण खो दिया. ऑटो सड़क के नीचे गढ्ढे में पलट गया. मौके पर ग्रामीणों ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी चौथम लाया. जहां प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल रेफर कर दिया. मौके पर चालक दुर्घटना स्थल से फरार हो गया. घटना स्थल पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार एवं एसआइ श्रीकांत सिंह पहुंच कर ऑटो को ग्रामीणों के सहयोग से निकाल कर थाना लाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन