बाढ़ राहत कर्मी के साथ मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Aug 2016 6:12 AM (IST)
विज्ञापन

गंगा में डूबाने का है आरोप नये कर्मियों ने शुरू किया शिविर परबत्ता : प्रखंड में बाढ़ राहत शिविर के संचालक सरकारी कर्मी के साथ मार पीट के आरोप में प्राथमिकी करायी गयी है. लगार पंचायत के बिशौनी ठाकुरबाड़ी में बाढ़ पीड़ितों के राहत के लिये बनाये गये शिविर में शिविर के संचालकों में से […]
विज्ञापन
गंगा में डूबाने का है आरोप
नये कर्मियों ने शुरू किया शिविर
परबत्ता : प्रखंड में बाढ़ राहत शिविर के संचालक सरकारी कर्मी के साथ मार पीट के आरोप में प्राथमिकी करायी गयी है. लगार पंचायत के बिशौनी ठाकुरबाड़ी में बाढ़ पीड़ितों के राहत के लिये बनाये गये शिविर में शिविर के संचालकों में से एक सह मध्य विद्यालय बिशौनी के शिक्षक सौरव कुमार के साथ दो ग्रामीणों ने मार पीट कर उसे शिविर से भगा दिया. इस मामले में शिक्षक सौरव कुमार ने थाना में आवेदन देकर मार पीट,
गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया है. थाना में दर्ज प्राथमिकी कांड संख्या 200/16 के अनुसार दिनांक 24 अगस्त को लगभग सात बजे बिशौनी गांव के राजीव कुमार झा उर्फ राजा झा व एक अन्य व्यक्ति के साथ हाथ में बंदूक लेकर आये और गाली गलौज करने लगे. और पच्चीस हजार रुपये की मांग करते हुए कहा कि रुपये देने के बाद ही राहत शिविर चलाना. मौके पर दहशत फैलाने के लिये एक फायर भी किया. इतना ही नहीं विरोध करने पर मार पीट किया तथा गंगा में डूबाने का प्रयास किया. ग्रामीणों के द्वारा छुड़ाने पर बच कर थाना में आवेदन दिया गया.
बहरहाल इस घटना के बाद बाढ़ राहत शिविर की व्यवस्था ठप सी हो गयी. बाद में सौरव कुमार के स्थान पर श्याम कुमार की प्रतिनियुक्ति कर गुरुवार दोपहर बाद राहत शिविर को पुन: संचालित कराया जा सका. इस संबंध में अंचलाधिकारी शिव शंकर गुप्ता ने बताया कि राहत शिविर के संचालन में कुछ लोग बाधा उत्पन्न करना चाह रहे थे. मसले को सुलझा लिया गया है. वहीं थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि बाढ़ राहत शिविर के संचालन में प्रतिनियुक्त शिक्षक सौरव कुमार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




