जनता दरबार से बैरंग लौटे फरियादी
लोग अपने कार्य के निष्पादन के लिए स्थिति सामान्य होने की बाट जोह रहे हैं
बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र में सीओ एवं राजस्वकर्मियों के हड़ताल से जमीन विवाद समेत अंचल से जुड़े सभी कार्य पर प्रतिकुल असर पड़ रहा है. वहीं विवादों के त्वरित निष्पादन को लेकर आयोजित होने वाली जनता दरबार भी शिथिल है. शनिवार को दर्जनों ग्रामीण जनता दरबार में पहुंचे, लेकिन जनता दरबार में कोई भी पदाधिकारी नहीं रहने के कारण ग्रामीण बैरंग वापस लौट गए. विदित हो कि बेलदौर अंचल में प्रभारी अंचलाधिकारी शशिकांत कुमार को जिला पदाधिकारी द्वारा प्रति नियुक्त किया गया है. वे बंदोबस्त पदाधिकारी हैं एवं चार प्रखंड की जिम्मेवारी उन्हें मिली है. इसके कारण अंचल कार्य पर प्रतिकुल असर पड़ रहा है. लोग अपने कार्य के निष्पादन के लिए स्थिति सामान्य होने की बाट जोह रहे हैं. बेलदौर अंचल कार्यालय में प्रभारी अंचलाधिकारी को जिम्मेवारी दी गई है जो हफ्ते में 2 दिन मौजूद रहते हैं. जिस कारण बेलदौर अंचल के कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रही है. इससे लोगों में घोर नाराजगी पनप रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










