मैट्रिक व इंटर में अव्वल अंक लाने वाले बच्चे को किया पुरस्कृत

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करना और उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों का सम्मान करना रहा

विज्ञापन

बेलदौर. प्रखंड के पिरनगरा स्थित स्वामी छोटेलाल शिक्षण संस्थान में कक्षा 10 एवं 12 के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के लिए विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करना और उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों का सम्मान करना रहा. कार्यक्रम में पीरनगरा पंचायत की मुखिया मंजू देवी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही. उनके साथ संस्थान के संस्थापक एवं निदेशक ब्रजेश कुमार, शिक्षक मुकेश कुमार, अविनाश कुमार, बिट्टू कुमार, दशरथ कुमार , राजकिशोर कुमार, संस्थान के चैयरपर्सन कुमारी दीप्ति उपस्थित थे. समारोह के दौरान कक्षा 10 और 12 में सफल दर्जनों विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया. समारोह के दौरान छात्रों के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था. कक्षा 10 में अश्विनी कुमारी ने 445 अंक प्राप्त कर पंचायत में प्रथम स्थान हासिल किया. उनकी इस उपलब्धि पर मुख्य अतिथि ने उसे पुरस्कृत कर सम्मानित किया. वहीं कक्षा 12 में अनुजा कुमारी टॉपर रहीं, जिन्हें भी प्रशस्ति पत्र एवं विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया. समारोह के दौरान मुखिया मंजू देवी ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण बनाए रखने की प्रेरणा दी. निदेशक ब्रजेश कुमार ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है. मौके पर दर्जनों अभिभावक एवं छात्र छात्राएं मौजूद थे.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन