योगदान नहीं करने वालों पर होगी कार्रवाई

Published at :16 Jul 2016 7:11 AM (IST)
विज्ञापन
योगदान नहीं करने वालों पर होगी कार्रवाई

खगड़िया : स्थानांतरण के बावजूद अपने नये कार्यालय में योगदान नहीं करने वाले लापरवाह कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा सकती है.सूत्र के मुताबिक डीएम के आदेश के बावजूद स्थानांतरित कुछ कर्मियों ने अब तक अपने नये कार्यालय में योगदान नहीं किया है. जिन्हें निलंबित किया जा सकता है. स्थापना उप समाहर्ता ने योगदान नहीं […]

विज्ञापन

खगड़िया : स्थानांतरण के बावजूद अपने नये कार्यालय में योगदान नहीं करने वाले लापरवाह कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा सकती है.सूत्र के मुताबिक डीएम के आदेश के बावजूद स्थानांतरित कुछ कर्मियों ने अब तक अपने नये कार्यालय में योगदान नहीं किया है. जिन्हें निलंबित किया जा सकता है.

स्थापना उप समाहर्ता ने योगदान नहीं करने वाले कर्मियों के निलंबन का प्रस्ताव भेजने का निर्देश प्रधान सहायक को दिया है. ताकि इस प्रस्ताव को डीएम के समक्ष उपस्थित किया जा सके. उल्लेखनीय है कि बीते दिनों जिले के 38 कर्मियों का स्थानांतरण डीएम के आदेश से जारी किया गया था. जिन्हें अविलंब अपने नये कार्यालयों में योगदान करने को कहा गया था. सूत्र बताते हैं कि कुछेक कर्मियों ने अबतक योगदान नहीं किया है. अब इनके विरुद्ध कार्रवाई किये जाने की बातें की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन