गोगरी के मध्य विद्यालय एमडीएम में फर्जीवाड़ा

Published by :RAJKISHORE SINGH
Published at :20 Apr 2026 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
गोगरी के मध्य विद्यालय एमडीएम में फर्जीवाड़ा

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत चल रही मध्याह्न भोजन व्यवस्था में गोगरी प्रखंड के मध्य विद्यालय जमालपुर कचहरी नामक स्कूल में गंभीर गड़बड़ी सामने आई है

विज्ञापन

गोगरी प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत चल रही मध्याह्न भोजन व्यवस्था में गोगरी प्रखंड के मध्य विद्यालय जमालपुर कचहरी नामक स्कूल में गंभीर गड़बड़ी सामने आई है. विद्यालय में लगातार मध्याहन भोजन में गड़बड़ी की शिकायत वरीय पदाधिकारी को मिल रही थी जिसपर संज्ञान लेते हुए सोमवार को गोगरी एमडीएम प्रभारी कुन्दन कुमार ने उक्त विद्यालय का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान छात्रों की वास्तविक उपस्थिति और एमडीएम पंजी में दर्ज संख्या के साथ-साथ मेनू के हिसाब से भोजन नहीं देने का मामला सामने पाया गया. विद्यालय में छात्रों को मेन्यू के अनुसार मध्याह्न भोजन नहीं मिल रहा है. इस संबंध में एमडीएम प्रभारी कुन्दन कुमार ने कहा कि जांच में गड़बड़ी उजागर हुई है. जांच रिपोर्ट वरीय पदाधिकारी को भेजा जायेगा.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन