श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब

Updated:
विज्ञापन

कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर भगवान के भजन-कीर्तन में झूमते नजर आए

विज्ञापन

परबत्ता. प्रखंड के सौढ़ उत्तरी पंचायत अंतर्गत बुद्धनगर वार्ड संख्या-11 इन दिनों पूरी तरह भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंगा हुआ है. यहां आयोजित 9 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. यह धार्मिक अनुष्ठान 26 अप्रैल 2026 तक चलेगा. जिसमें प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे हैं. इस पावन आयोजन में कथा व्यास पूर्वानंद महाराज द्वारा संध्या 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक श्रीराम कथा एवं शिव कथा का रसपान कराया जा रहा है. उनके मधुर वाणी और सरल शैली में प्रस्तुत कथा से श्रद्धालु भावविभोर हो रहे हैं. सोमवार को कथावाचक पूर्वानंद महाराज ने श्रीराम कथा एवं शिव कथा के श्रवण से होने वाले आध्यात्मिक एवं मानसिक लाभों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि कथा श्रवण से मन को शांति मिलती है, जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और व्यक्ति धर्म एवं सत्य के मार्ग पर अग्रसर होता है. उन्होंने यह भी बताया कि भगवान की कथा केवल सुनने भर से ही व्यक्ति के जीवन के कष्ट दूर होने लगते हैं. कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर भगवान के भजन-कीर्तन में झूमते नजर आए. वहीं कथा विश्राम से पूर्व होने वाली संध्या आरती से पूरा इलाका भक्तिमय वातावरण में गूंज उठता है. आरती के समय श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बनती है, जहां हर कोई भगवान के जयकारों के साथ वातावरण को दिव्य बना देता है. इस आयोजन ने न केवल धार्मिक जागरूकता को बढ़ावा दिया है, बल्कि गांव और आसपास के क्षेत्रों में एकता और सामाजिक समरसता का भी संदेश दिया जा रहा है. मुखिया प्रतिनिधि उमेश सिंह, कैलाश यादव, अभिजीत पटेल, राजा कुमार सिंह, गोपाल यादव, मनोज यादव, मंटू यादव, कपिल देव यादव आदि ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन