पटना में आयोजित सात दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण से लौटे प्रशिक्षणार्थी

Updated:
विज्ञापन

इस प्रशिक्षण से भारत स्काउट गाइड के बच्चों में काफी उत्साह और जज्बात देखने को मिला

विज्ञापन

खगड़िया. भारत स्काउट और गाइड के प्रशिक्षणार्थियों ने सात दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण में बेहतर प्रदर्शन कर सोमवार को लौट गया. आपदा मित्र प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी प्रशिक्षणार्थियों को स्टेशन पर स्वागत किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम पटना में आयोजित किया गया. प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में बेलदौर की ज्योति कुमारी ने आपदा से संबंधित पूछे गए प्रश्न में पहला स्थान प्राप्त किया. भारत स्काउट गाइड के जिला संगठन आयुक्त ने बताया कि आयोजित आपदा मित्र प्रशिक्षण में जिले के सभी प्रखंडों से प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण में भाग लिया. जिसमें अलौली से खुशबू कुमारी, बेलदौर से ज्योति साधना, सदर प्रखंड से दीक्षा राज, अलौली से मो. असरार आलम, चौथम से सुप्रिया कुमारी, गोगरी से जुली कुमारी ने आपदा मित्र का प्रशिक्षण प्राप्त किया. सभी प्रतिभागी आपदा मित्र प्रशिक्षण ग्रहण करने के बाद अपने-अपने क्षेत्रों में आपदा से संबंधित बच्चों को जानकारी देंगे. जिला संगठन आयुक्त इंद्रदेव करने कहा कि आपदा मित्र प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी प्रशिक्षणार्थियों को स्टेशन पर स्वागत किया गया. उन्होंने बताया कि अगले सत्र में भी भारत स्काउट गाइड के चयनित बच्चों इस प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए जायेंग. जिसका उम्र 18 वर्ष से ऊपर एवं 40 वर्ष के अंदर है. इस प्रशिक्षण से भारत स्काउट गाइड के बच्चों में काफी उत्साह और जज्बात देखने को मिला.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन