9020mAh बैटरी वाले Vivo T5 Pro की सेल शुरू, मिल रहा ₹3000 तक का डिस्काउंट

Updated:
विज्ञापन
Vivo T5 Pro Sale

वीवो T5 प्रो की सेल शुरू /फोटो- विवो

अगर आप ऐसे फोन की तलाश में हैं, जो फुल चार्ज के बाद लंबा बैटरी बैकअप दे, तो फिर आपके लिए Vivo T5 Pro अच्छा ऑप्शन है. इसकी शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है, लेकिन इस पर आप 3000 रुपये तक के डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं.

विज्ञापन

Vivo के लेटेस्ट मॉडल Vivo T5 Pro 5G की सेल आज से भारत में शुरू हो गई है. यह Vivo के T सीरीज का हिस्सा है और पिछले मॉडल T4 Pro का अपग्रेडेड वर्जन है. यह फोन 9020mAh की पावरफुल बैटरी, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, स्मूद डिस्प्ले और पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ यूजर्स को एक ऑल-इन-वन एक्सपीरियंस देने का दावा करता है.

कीमत, सेल और उपलब्धता

Vivo T5 Pro 5G की सेल आज दोपहर 12 बजे से शुरू हो चुकी है. इसे आप Flipkart, Vivo की ऑफिशियल वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं.

कीमत की बात करें, तो यह-

  • 8GB + 128GB: ₹29,999
  • 8GB + 256GB: ₹33,999
  • 12GB + 256GB: ₹39,999 रुपये में उपलब्ध है.

कंपनी पहली सेल के मौके पर HDFC, SBI, AXIS बैंक कार्ड्स और UPI पर बैंक डिस्काउंट दे रही है. इसके तहत बेस वेरिएंट की कीमत 2000 रुपये बाकी के दोनों वेरिएंट्स की कीमत 3000 रुपये तक कम हो जाएगी.

डिस्प्ले और डिजाइन

फोन में 6.8-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1.5K रेजोल्यूशन के साथ आता है. इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग काफी स्मूद हो जाती है.

साथ ही, 5000 निट्स तक की ब्राइटनेस इसे धूप में भी आसानी से इस्तेमाल करने लायक बनाती है. बड़ा बैटरी पैक होने के बावजूद इसका डिजाइन स्लिम है और वजन 213 ग्राम है.

कैमरा सेटअप

Vivo T5 Pro 5G के बैक पैनल में OIS सपोर्ट के साथ 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP पोर्ट्रेट सेंसर दिया गया है. सेल्फ़ी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया गया है. खास बात यह है कि दोनों कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं.

परफॉर्मेंस और प्रोसेसर

यह स्मार्टफोन Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट पर काम करता है, जिसे 12GB तक RAM और 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है.

यह सेटअप डेली यूज, मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए काफी बेहतर माना जाता है. साथ ही इसमें बड़ा वेपर कूलिंग चेंबर सिस्टम दिया गया है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान फोन को ठंडा रखता है.

सॉफ्टवेयर और अपडेट

यह स्मार्टफोन Android 16 पर चलता है और कंपनी इसमें लंबे समय तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है.

9020mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9020mAh बैटरी है, जो लंबे समय तक बैकअप देने के लिए डिजाइन की गई है.

इसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन तेजी से चार्ज हो जाता है. कंपनी का दावा है कि बैटरी लंबे समय तक अपनी हेल्थ बनाए रखती है.

यह भी पढ़ें: Vivo T5 Pro vs T4 Pro: कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस में कौन है बेस्ट ऑप्शन?

विज्ञापन
शिवानी शाह

लेखक के बारे में

By शिवानी शाह

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola