Vivo T5 Pro vs T4 Pro: कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस में कौन है बेस्ट ऑप्शन?
Published by : Shivani Shah Updated At : 19 Apr 2026 10:11 AM
Vivo T5 Pro या T4 Pro?खरीदने से पहले जानें पूरा फर्क
Vivo T5 Pro बड़ी 9020mAh बैटरी और बेहतर डिस्प्ले के साथ आता है, जबकि T4 Pro बेहतरीन प्रोसेसर और टेलीफोटो कैमरा देता है. साथ ही दोनों की कीमत में कम फर्क है, इसलिए जरूरत के हिसाब से सही ऑप्शन चुनना जरूरी है.
Vivo ने हाल ही में अपने T Series पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए Vivo T5 Pro लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है. यह पिछले साल आए Vivo T4 Pro का सक्सेसर है, जिसमें बड़ी बैटरी, फास्ट प्रोसेसर और नये डिजाइन जैसे कई बदलाव किए गए हैं. लेकिन सवाल यह है कि क्या नया T5 Pro खरीदना सही रहेगा या फिर सस्ता मिल रहा T4 Pro अभी भी बेहतर ऑप्शन है? आइए दोनों मॉडल्स के स्पेसिफिकेशन के आधार पर समझते हैं.
Vivo T5 Pro vs T4 Pro: डिजाइन
Vivo T5 Pro के डिजाइन में कंपनी ने बड़ा बदलाव किया है. इसमें अब फ्लैट फ्रेम और फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है, जबकि T4 Pro में हल्के कर्व्ड एज थे. T5 Pro का कैमरा मॉड्यूल भी अब रेक्टेंगुलर डिजाइन में आता है. हालांकि, T5 Pro की थिकनेस ज्यादा है और यह भारी भी है, जिसकी वजह इसकी बड़ी बैटरी है.
T5 Pro और T4 Pro दोनों ही फोन्स IP68/69 रेटिंग के साथ आते हैं, यानी पानी और धूल से सुरक्षा मिलती है.
Vivo T5 Pro vs T4 Pro: डिस्प्ले
T5 Pro में 144Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ 6.83 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जबकि T4 Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.77 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है.
इस हिसाब से T5 Pro का डिस्प्ले ज्यादा शार्प और ब्राइट है, खासकर वीडियो और गेमिंग के लिए.
Vivo T5 Pro vs T4 Pro: परफॉर्मेंस
T5 Pro में बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो T4 Pro के Snapdragon 7 Gen 4 से थोड़ा कम पावरफुल है. हालांकि, T5 Pro में UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है, जो T4 Pro के UFS 2.2 से फास्ट है.
कुल मिलाकर, T4 Pro रॉ परफॉर्मेंस में आगे है, जबकि T5 Pro ऐप्स और फाइल ट्रांसफर में फास्ट रहेगा.
Vivo T5 Pro vs T4 Pro: कैमरा
T5 Pro में 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP बोकेह लेंस दिया गया है, जबकि T4 Pro में 50MP का प्राइमरी, 50MP का पेरिस्कोप टेलिफोटो कैमरा और 2MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जो इसे फोटोग्राफी में बेहतर बनाता है.
दोनों में 32MP फ्रंट कैमरा है, लेकिन T5 Pro लो-लाइट में थोड़ा बेहतर परफॉर्म कर सकता है.
Vivo T5 Pro vs T4 Pro: सॉफ्टवेयर
T5 Pro में Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 मिलता है, जबकि T4 Pro को भी अपडेट मिल चुका है. दोनों फोन्स में Android 19 तक अपडेट मिलते रहेंगे. हालांकि, कंपनी ने T4 Pro में ज्यादा OS अपडेट देने का वादा किया था.
Vivo T5 Pro vs T4 Pro: बैटरी और चार्जिंग
T5 Pro में 9,020mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जबकि T4 Pro में 6,500mAh बैटरी मिलती है. दोनों में 90W फास्ट चार्जिंग मिलती है, लेकिन T4 Pro छोटी बैटरी के कारण जल्दी चार्ज हो सकता है.
ऐसे में बैटरी के मुकाबले T5 Pro ज्यादा पावरफुल है, लेकिन चार्जिंग में T4 Pro आगे है.
किसे खरीदना रहेगा अच्छा?
Vivo T4 Pro की शुरुआती कीमत 27,999 रुपये है, जो T5 Pro की शुरुआती कीमत से 2,000 रुपये सस्ती है. ऐसे में अगर आप कैमरा और परफॉर्मेंस चाहते हैं, तो T4 Pro बेहतर ऑप्शन रहेगा. लेकिन अगर आपकी प्रायोरिटी बैटरी है, तो फिर T5 Pro ज्यादा बेस्ट है.
यह भी पढ़ें: Oppo F33 vs Vivo T5 Pro: एक ही दिन लॉन्च हुए हैं दोनों फोन, जानें ₹30 हजार के रेंज में कौन बेहतर?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










