क्या अप्रैल के आखिरी सप्ताह जारी होगा यूपी बोर्ड रिजल्ट, देखें पिछले सालों का ट्रेंड 

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 21 Apr 2026 1:38 PM

विज्ञापन

यूपी बोर्ड रिजल्ट

UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट जल्द जारी किए जाने वाले हैं. रिजल्ट आने से पहले देखें पिछले सालों का ट्रेंड.

विज्ञापन

UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट जल्द जारी किए जाने वाले हैं. कॉपियां जांची जा चुकी हैं और रिजल्ट जारी करने की सारी तैयारी की जा चुकी है. ऐसे में उम्मीद है कि जल्द ही रिजल्ट जारी किए जाएंगे. हालांकि, अभी तक रिजल्ट को लेकर कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं जारी किया गया है. ऐसे में आइए, पिछले साल के रिजल्ट का ट्रेंड चेक करते हैं.

पिछले साल कब जारी हुआ था UP Board रिजल्ट?

पिछले साल की बात करें तो यूपी बोर्ड रिजल्ट 25 अप्रैल को जारी किया गया था. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी जल्द ही रिजल्ट जारी किया जाएगा.

पिछले वर्षों में कब जारी हुए रिजल्ट?

  • 2024: 20 अप्रैल (दोपहर 2:00 बजे)
  • 2023: 25 अप्रैल (दोपहर 1:30 बजे)
  • 2022: 18 जून (10वीं – 2 बजे, 12वीं – 4 बजे)
  • 2021: 31 जुलाई (कोविड के कारण देरी)
  • 2020: 27 जून

इस ट्रेंड से साफ है कि COVID 19 के वर्षों (2020-2021) को छोड़ दें, तो रिजल्ट अप्रैल में ही जारी होते रहे हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार भी यूपी बोर्ड इस बार भी अप्रैल के आखिरी वीक तक रिजल्ट जारी कर देगा.

कहां चेक करें रिजल्ट?


upresults.nic.in
upmsp.edu.in

कैसे चेक करें UP Board Result 2026?

छात्र यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स से चेक कर सकेंगे-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • होमपेज पर “Result” सेक्शन में जाएं
  • UP Board Class 10th Result 2026 या UP Board Class 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें
  • अब नई विंडो खुलेगी, जिसमें आपको कुछ बॉक्स दिखाई देंगे
  • यहां अपना रोल नंबर और कैप्चा/सिक्योरिटी कोड भरें
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें
  • आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा
  • इसमें अपने मार्क्स और कुल प्रतिशत चेक करें
  • फ्यूचर के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड या प्रिंट कर लें

यह भी पढ़ें- यूपी के लाल ने किया कमाल! JEE Main परीक्षा में दूसरी बार पाई सफलता

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola