विधायक के प्रयास से 15 वर्षों बाद पूरी हुई आस

Published at :15 Jul 2016 7:33 AM (IST)
विज्ञापन
विधायक के प्रयास से 15 वर्षों बाद पूरी हुई आस

स्थानीय लोगों को बखरी बाजार पहुंचने में होती थी कठिनाई खगड़िया : अलौली विधायक चंदन कुमार ने बुधवार को शुंभा-सोनिहार पीडब्ल्यूडी पथ के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. उल्लेखनीय है कि उक्त सड़क बीते 15 वर्षों से जर्जर था. सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क यह कहना मुश्किल था. जिस पर पैदल चलना […]

विज्ञापन

स्थानीय लोगों को बखरी बाजार पहुंचने में होती थी कठिनाई

खगड़िया : अलौली विधायक चंदन कुमार ने बुधवार को शुंभा-सोनिहार पीडब्ल्यूडी पथ के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. उल्लेखनीय है कि उक्त सड़क बीते 15 वर्षों से जर्जर था. सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क यह कहना मुश्किल था. जिस पर पैदल चलना भी लोगों को मुश्किल हो रहा था. अलौली के विधायक बनने के बाद श्री कुमार ने विधानसभा में प्रश्न पूछ कर उक्त सड़क के निर्माण की कागजी प्रक्रिया को पूरा करवाया.
जिसका परिणाम यह हुआ कि उक्त सड़क का निर्माण शुरू हो गया. निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के लोगों में उत्साह देखा गया. यह सड़क खगड़िया- भदास- विशनपुर से शुंभा तक निर्मित था परंतु शुंभा से सोनिहार तक सड़क चलने योग्य नहीं थी. जिससे स्थानीय लोगों को बखरी बाजार पहुंचने में कठिनाई होती थी.
जबकि कई पंचायतों के लोगों को चिकित्सीय कार्य से भी बखरी बाजार से जुड़ाव था. अब इस पथ के बन जाने से चांदपुरा खुर्द, शुंभा, छिलकौड़ी, बहादुरपुर, बरैय सहित दर्जनों पंचायत के लोगों को आवश्यकता के सामान की खरीददारी व चिकित्सीय कार्य के लिए बखरी बाजार आना-जाना आसान होगा. निरीक्षण के दौरान विधायक प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंह, यदूनंदन राम, बिनोद दास, बिनोद राम, दिलीप यादव, ग्रीश कुमार, रवि सक्सेना, प्रकाश राम सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन