खगड़िया में भारी बारिश की आशंका, अलर्ट

Published at :13 Jul 2016 7:27 AM (IST)
विज्ञापन
खगड़िया में भारी बारिश की आशंका, अलर्ट

खगड़िया : आपदा विभाग ने अगले 24 घंटे के अंदर राज्य के छह जिलों में भारी बारिश की आशंका जताते हुए अलर्ट घोषित किया है. जिला आपदा विभाग को भेजे गये संदेश में कहा गया है कि बुधवार को कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया, जमुई में भारी बारिश का अनुमान है. ऐसे में नदियों के […]

विज्ञापन

खगड़िया : आपदा विभाग ने अगले 24 घंटे के अंदर राज्य के छह जिलों में भारी बारिश की आशंका जताते हुए अलर्ट घोषित किया है. जिला आपदा विभाग को भेजे गये संदेश में कहा गया है कि बुधवार को कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया, जमुई में भारी बारिश का अनुमान है.

ऐसे में नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी होने सहित कई परेशानी उत्पन्न होने की आशंका को देखते हुए आपदा विभाग को तैयार रहने को कहा गया है. जिला आपदा प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि निर्देश के आलोक में विभाग पूरी तरह सक्रिय है. सभी अंचल के सीओ को अलर्ट करते हुए चौकस करने को कहा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन