बाढ़ आने के पहले कर लें नावों की व्यवस्था

Published at :13 Jul 2016 7:26 AM (IST)
विज्ञापन
बाढ़ आने के पहले कर लें नावों की व्यवस्था

खगड़िया : आपदा पूर्व तैयारी को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के डीएम के साथ समीक्षा की. इस दौरान बाढ़ व सुखाड़ जैसी स्थितियों से निबटने के लिए 27 बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया. इस दौरान सीएम ने डीएम से आपदा पूर्व तैयारी दुरुस्त रखने का […]

विज्ञापन

खगड़िया : आपदा पूर्व तैयारी को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के डीएम के साथ समीक्षा की. इस दौरान बाढ़ व सुखाड़ जैसी स्थितियों से निबटने के लिए 27 बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया. इस दौरान सीएम ने डीएम से आपदा पूर्व तैयारी दुरुस्त रखने का निर्देश दिया.

इसमें अंचल क्षेत्र में निजी नावों की व्यवस्था, पुराने नावों की मरम्मत, जेनरेटर सेट, टेंट, महाजाल आदि की व्यवस्था, राज्य खाद्य निगम के गोदामों में खाद्यान्न की उपलब्धता, सत्तू, नमक, गुड़, दियासलाई, केरोसिन की उपलब्धता का आकलन, दर निर्धारण, पॉलीथिन सीट क्रय, मानव दवा व पशु दवा व चारे की उपलब्धता, खाद्यान्न के संधारण के लिए गोदामों का चिह्नित करने, नाविकों व नावों के लंबित राशि के भुगतान, खोज बचाव व राहत दलों के गठन, शरणस्थली के निर्माण, क्षेत्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, तटबंधों की सुरक्षा, संचार योजना दुरु3स्त करने, आपातकालीन नियंत्रण कक्ष की स्थापना,
नावों, लाइफ जैकेट, मोटरबोट के परिचालन की आकस्मिक योजना आदि की समीक्षा की गयी. मिली जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन ने अधिकांश बिंदुओं पर तैयारी फुल प्रूफ करने का दावा किया है. वीडियो कांफ्रेसिंग के दौरान अल्पवर्षा की स्थिति में खेती को बचाने के लिए किये गये उपायों की भी समीक्षा की गयी. इसमें निजी व सरकारी नलकूपों की स्थिति, सिंचाई के उपायों की व्यवस्था, फसल बीमा, पेयजल संकट पर चर्चा की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन