प्रधान नहीं हजम कर सकेंगे राशि

Published at :13 Jul 2016 7:26 AM (IST)
विज्ञापन
प्रधान नहीं हजम कर सकेंगे राशि

सख्ती. िशक्षा निदेशालय के आदेश पर िवद्यालय प्रधानों पर कसा िशकंजा सेवानिवृत्ति के साथ ही पाई-पाई का हिसाब विभाग को देना होगा़ बगैर एनओसी के स्थानांतरित हेडमास्टर को वेतन पर लगेगी रोक, रिटायर होने वाले को सेवानिवृत्ति का नहीं मिलेगा लाभ खगड़िया : शिक्षा निदेशालय के आदेश ने विद्यालयों के प्रभारियों पर शिकंजा करने लगा […]

विज्ञापन

सख्ती. िशक्षा निदेशालय के आदेश पर िवद्यालय प्रधानों पर कसा िशकंजा

सेवानिवृत्ति के साथ ही पाई-पाई का हिसाब विभाग को देना होगा़ बगैर एनओसी के स्थानांतरित हेडमास्टर को वेतन पर लगेगी रोक, रिटायर होने वाले को सेवानिवृत्ति का नहीं मिलेगा लाभ
खगड़िया : शिक्षा निदेशालय के आदेश ने विद्यालयों के प्रभारियों पर शिकंजा करने लगा है. अब वह सरकार की ओर से विभिन्न मदों में छात्रों व स्कूल के लिए जारी राशि को आसानी से डकार नहीं सकेंगे. उन्हें स्थानांतरण या फिर सेवानिवृत्त के साथ ही पाई-पाई का हिसाब विभाग को देना होगा. ऐसा नहीं किया, तो मास्टर साहब की पगार या फिर सेवा समाप्ति के बाद मिलने वाली रकम पर रोक लग जायेगी. हिसाब-किताब क्लियर करने के बाद ही उन्हें उनका वेतन व रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली रकम मुहैया करायी जायेगी.
करोड़ों का हिसाब विभाग के पास नहीं
दरअसल प्राइमरी व मिडिल स्कूलों में सरकार की ओर से तमाम मदों में धन निर्गत किये जाते रहे हैं. इसे खर्च करने का अधिकार स्कूल प्रभारी को ही होता है. इस अधिकार का बड़ी संख्या में स्कूल प्रभारी नाजायज लाभ भी उठा रहे थे. खासकर भवन निर्माण के मामले में तो वह हद ही पार कर गये थे. विभाग का कहना है कि स्कूल भवन निर्माण के लिए सरकार की ओर से बीते वर्षों में लाखों रुपये निर्गत किये गये हैं. पर कई स्कूलों का भवन अब तक नहीं बन सका है. ऐसे स्कूलों की संख्या जिले में ढाई दर्जन से अधिक है. भवन के नहीं बनने का कारण जाना गया, तो पता चला कि रुपये के खर्च में लापरवाही बरती गयी है. जब उन पर नकेल कसा गया, तो मास्टर साहब एक से बढ़ कर एक बहाने बनाने लगे. किसी ने कहा कि जब रुपये निर्गत किया गया, तो वे संबंधित स्कूल में थे, पर अब वे दूसरे स्कूल में तैनात हैं.
कई हेडमास्टर हो गये िरटायर
कुछ प्रभारियों का कहना था कि जिस वक्त रुपये निर्गत किया गया था, उस समय उस स्कूल का हेडमास्टर कोई और था जो अब सेवानिवृत्त हो गये. इसकी वजह से सरकारी रुपये के हिसाब-किताब का पूरा ब्योरा नहीं मिल रहा है. स्कूल की बिल्डिंग का निर्माण ठप है. शिक्षकों के इस तरह के बयान से विभागीय अधिकारी पसोपेश में पड़ गये हैं. उन्होंने वैसे शिक्षकों पर मुकदमा करने का मन बना लिया है. साथ ही इस समस्या से निदेशालय को भी अवगत कराया गया है.
शिक्षा विभाग ने तरेरी आंखें
इसके बाद निदेशालय ने जिला शिक्षा विभाग को हर संभव कदम उठाने, साथ ही वेतन व सेवानिवृत्ति लाभ रोकने का भी आदेश दिया है. डीपीओ (सर्व शिक्षा अभियान)अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आदेश जारी कर किया जा रहा है. साथ ही इसकी सूचना जल्द ही डीएम को भी दी जायेगी. उन्होंने बताया कि बगैर एनओसी के स्थानांतरित हेडमास्टर को न वेतन और न ही रिटायर होने वाले को सेवानिवृत्ति का लाभ मिलेगा. उसे हर हाल में विभाग से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट लेना ही होगा. उन्हें सरकार की ओर से उनके कार्यकाल में आये रुपये का हिसाब-किताब देना होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन