अब चना दाल सौ रुपये
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Jul 2016 8:12 AM (IST)
विज्ञापन

परेशानी . पिछले साल अरहर, तो इस साल रुला रही चना दाल महंगाई रूकने का नाम नहीं ले रही है़ आम जनता को घर चलाना मुश्किल हो गया है़ खास कर किसान और प्राइवेट नौकरी करने वाले लोग परेशान हैं. सब्जी से लेकर राशन तक महंगा हो गया है़ खगड़िया : जिस तरह महंगाई बढ़ […]
विज्ञापन
परेशानी . पिछले साल अरहर, तो इस साल रुला रही चना दाल
महंगाई रूकने का नाम नहीं ले रही है़ आम जनता को घर चलाना मुश्किल हो गया है़ खास कर किसान और प्राइवेट नौकरी करने वाले लोग परेशान हैं. सब्जी से लेकर राशन तक महंगा हो गया है़
खगड़िया : जिस तरह महंगाई बढ़ रही है. उससे आम आदमी बेहाल है और सरकारी आंकड़े धरे के धरे रह जा रहे हैं. इसका असर स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य चीजों पर भी पड़ रहा है़ महंगाई बढ़ने से आम लोगों का बजट ही बिगड़ गया है़ पिछले साल अरहर दाल में जो इजाफा हुआ, उसे आज भी मैनेज करना सरकार के लिए मुश्किल भरा काम है़ पिछले साल दो सौ रुपये किलो तक अरहर दाल की कीमत खुदरा बाजार में पहुंच गयी थी़
इस साल इसे खींचतान कर 160 रुपये किलो तक लाया गया है़ अरहर को छोड़ भी दिया जाये, तो चना और मसूर दाल की कीमत भी लगातार बढ़ रही है़ पिछले साल की तुलना में इस बार मसूर की कीमत सत्तर प्रतिशत तक बढ़ गयी है, जबकि चना दाल में सौ प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज हो गयी है़ यहीं नहीं चना और मटर की कीमतों में भी इस साल करीब सौ प्रतिशत का इजाफा हुआ है़ इसके विपरीत मूंग दाल की कीमत में प्रतिकिलो 40 प्रतिशत तक की कमी दर्ज हुई है़
खाद्य सामग्रियों की कीमत में बढ़ोतरी से आम जनता परेशान :
माधवपुर के सतीश रंजन सिंह पेशे से किसान कहते हैं कि हर चीज की कीमत बढ़ी है, इसकी वजह है उत्पादन का कम होना़ राज्य और केंद्र सरकार की उदासीनता के कारण महंगाई पर कोई ब्रेक नहीं लग रहा है़ नगर पंचायत वार्ड संख्या 15 के प्रीतम मालाकार ने कहा कि सरकार को मूल्य नियंत्रण के लिए कोई उपाय करना चाहिए़ कम-से-कम खाद्य सामग्रियों की कीमत में कोई इजाफा न हो़ इसके लिए सरकार को काम करना चाहिए़
रेट वही, पर वजन कम दे रहीं कंपनियां
विभिन्न कंपनियों ने भी वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी की है़ इनके बढ़ोतरी करने के अलग नियम हैं. कीमत वहीं और वजन कम किया गया है़ साबुन से लेकर तेल तक की कीमतों में वृद्धि करने के लिए इनके वजन में कमी की गयी है, ताकि उपभोक्ता मूल्य में कोई अंतर नहीं समझ पाएं, पर ऐसा नहीं है़ उपभोक्ता हर वस्तु पर बढ़े हुए दाम का बोझ बखूबी समझते हैं. महंगाई ने लोगों के घरों का बजट ही बिगाड़ कर रख दिया है़ लोग कहते हैं कि देश का विकास दर भले ही बढ़ता हो, पर आम आदमी की मुश्किलें बढ़ रही हैं.
सामग्री वर्ष 2015 2016
अरहर दाल 200 160
चना दाल 45 100
मसूर 55 84
मूंग 125 100
चना 40 80
मटर 31 40
कहते हैं दुकानदार
थोक विक्रेता सूरज अग्रवाल कहते हैं कि कीमतों में वृद्धि से बाजार पर बुरा असर पड़ता है़ बाजार मंदा हो जाता है़ खरीदारी रूक जाती है़ इनकी कीमतें कभी स्थिर नहीं रह पातीं. सरकार को महंगाई पर ब्रेक लगाने की दिशा में पहल करनी चाहिए.
मसाला बाजार भी गरम
मसालों का बाजार भी गरम है़ पिछले साल की तुलना में इस साल जवाइंन, मंगरैला, सूखा मिर्च और लहसुन की कीमतों में औसतन 80 फीसद तक का इजाफा हुआ है़ हल्दी की कीमत में कमी आयी है़ इधर, खाद्य सामग्री में शामिल चीनी की कीमत में इस बार प्रति क्विंटल दो सौ रुपये की बढ़ोतरी हुई है, तो सरसों तेल में कोई इजाफा नहीं हुआ है़
जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद 13 से
15 से 25 आयु वर्ग के खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं
खगड़िया. जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 13 से 16 जुलाई तक जिले के विभिन्न मैदानों पर होने की खबर है. इस संबंध में वरीय उप समाहर्ता मुकेश कुमार सिन्हा ने जिले के विभिन्न उच्च विद्यालयों, इंटर विद्यालय सहित कई अन्य संस्थाओं को पत्र लिखकर बताया कि आगामी 13 से 16 जुलाई तक खेलकूद प्रतियोगिता 2016-17 आयोजित की जाएगी.
उल्लेखनीय है कि पूर्व घोषित योजना के अनुसार यह प्रतियोगिता सात से 10 जुलाई तक आयोजित होना निर्धारित थी. अब यह प्रतियोगिता 13 जुलाई से शहर के अलावा मानसी के खेल मैदान पर आयोजित होगी. इस संबंध में जिला शारीरिक शिक्षा उपाधीक्षक श्री सिन्हा ने विस्तृत कार्यक्रम का प्रारूप तैयार कर जिले के विद्यालयों को प्रेषित कर दिया. पत्र के अनुसार
एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबाल, शतरंज, वॉलीवाल, बैडमिंटन, कराटे, हॉकी, सहित सुब्रतो मुखर्जी कप, मेजर ध्यानचंद हॉकी तथा दीनू मार्कंडे क्रिकेट आदि आयोजित होंगे. जिसमें 15 से 25 आयु वर्ग के खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं. वहीं, अधिकतर खेल प्रतियोगिता कोसी कॉलेज मैदान , इंडोर स्टेडियम, जेएनकेटी इंटर विद्यालय मैदान तथा रेलवे खेल मैदान, मानसी में होंगे. वहीं, पत्र में कहा गया है कि खेल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन एसआर इंटर विद्यालय में कराने की बात कही गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




