गृह विहीनों के लिए अब पीएम आवास योजना

खगड़िया/गोगरी : गृह विहीन ग्रामीण परिवारों को अब प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. गृह विहीन ग्रामीण परिवारों के लिए शुरू होने जा रही इस नई कल्याणकारी योजना के तहत लाभुकों के चयन का आधार भी बदल दिया गया है. अगस्त माह के मध्य में केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास […]
खगड़िया/गोगरी : गृह विहीन ग्रामीण परिवारों को अब प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. गृह विहीन ग्रामीण परिवारों के लिए शुरू होने जा रही इस नई कल्याणकारी योजना के तहत लाभुकों के चयन का आधार भी बदल दिया गया है. अगस्त माह के मध्य में केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना लांच किये जाने की संभावना है. जिस कारण इस योजना को तीव्र गति से धरातल पर उतारने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है.
इस योजना की खासियत है कि इसके लाभुकों का चयन न तो बीपीएल सूची और न ही इंदिरा आवास योजना के तहत बनाए गए प्रतीक्षा सूची के आधार पर किया जाएगा, बल्कि सामाजिक आर्थिक एवं जाति आधारित जनगणना-2011 में चिन्हित किये गये आवास विहीन ग्रामीण परिवारों की सूची में से निर्धारित प्राथमिकताओं के आधार पर किया जाएगा. उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2022 तक सभी गृहविहीन परिवारों को आवास उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित कर रखा है.
इसी कड़ी में वर्ष 2016-17 से लेकर वर्ष 2018-19 तक में देश में एक करोड़ आवास निर्माण के लक्ष्य के साथ केंद्र सरकार ने वर्ष 2016-17 से प्रधान मंत्री आवास योजना का कार्यान्वयन करने का निर्णय लिया है. इस योजना को धरातल पर उतारने से पूर्व की जा रही तैयारियों के क्रम में निर्धारित मापदंडों के आलोक में सामाजिक आर्थिक एवं जाति आधारित जनगणना-2011 में आवास पाने वाले चिह्नित परिवारों की पंचायतवार फिल्टर्ड सूची केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा आवास सॉफ्ट पर अपलोड कर दिया गया है.
निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार इसी सूची से योग्य परिवारों का चयन एवं प्राथमिकता का निर्धारण ग्राम सभा द्वारा किया जाना है. इस सूची में शामिल जिन परिवारों को पूर्व में इंदिरा आवास योजना का लाभ मिल चुका है वैसे परिवारों को प्रधान मंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से लाभान्वित नहीं किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




