प्रभात खबर स्कॉलरशिप टेस्ट में दर्जनों छात्रों ने लिया भाग

खगड़िया : प्रभात खबर मैनेजमेंट एण्ड आइटी स्कॉलरशिप टेस्ट परीक्षा रविवार को हुई. जेएनकेटी इंटर स्कूल के सभागार में परीक्षा 11 बजे शुरू हुई. परीक्षा दो बजे तक चली. केंद्राधीक्षक जेएनकेटी के प्रचार्य प्रभाष चंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त हुई. परीक्षा में लगभग पांच दर्जन छात्रों ने भाग लिया. परीक्षा […]
खगड़िया : प्रभात खबर मैनेजमेंट एण्ड आइटी स्कॉलरशिप टेस्ट परीक्षा रविवार को हुई. जेएनकेटी इंटर स्कूल के सभागार में परीक्षा 11 बजे शुरू हुई. परीक्षा दो बजे तक चली. केंद्राधीक्षक जेएनकेटी के प्रचार्य प्रभाष चंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त हुई. परीक्षा में लगभग पांच दर्जन छात्रों ने भाग लिया. परीक्षा में वैसे अभ्यर्थी शामिल हुए जिन्होंने ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन किया था.
इधर वीक्षक सिमेज के अमित कुमार ठाकुर ने अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड की जांच की. अभ्यर्थियों के मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, लैपटॉप, टैब, स्मार्ट वॉच आदि परीक्षा केंद्र के भीतर ले जाने से रोक लगा दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




