कल होगा प्रखंड प्रमुख का चुनाव

खगड़िया : आगामी 23 जून को सदर प्रखंड के प्रमुख व उप प्रमुख का चुनाव होगा. पंचायत समिति सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी जायेगी. बीडीओ रवि रंजन ने बताया कि सदर प्रखंड के प्रमुख व उप प्रमुख के चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गयी है. उन्होंने बताया कि प्रखंड कार्यालय में […]
खगड़िया : आगामी 23 जून को सदर प्रखंड के प्रमुख व उप प्रमुख का चुनाव होगा. पंचायत समिति सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी जायेगी. बीडीओ रवि रंजन ने बताया कि सदर प्रखंड के प्रमुख व उप प्रमुख के चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गयी है. उन्होंने बताया कि प्रखंड कार्यालय में प्रवेश पत्र के आधार पर ही इंट्री मिलेगी. पूरी चुनाव प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करायी जायेगी.
प्रखंड परिसर में शांति व्यवस्था को लेकर 144 धारा लागू रहेगी. विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात रहेंगे. वहीं, निषेधाज्ञा का अनुपालन नहीं करने वाले समर्थकों पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




