आग से बचाव व सुरक्षा के प्रति जागरूक करने निकला अग्नि सुरक्षा रथ

Updated:
विज्ञापन

दिन का भोजन सुबह 9 बजे से पूर्व एवं शाम का भोजन संध्या 6 बजे के बाद बनाएं. खाना बनाने के बाद चूल्हे की आग को पूरी तरह से बुझा दें,

विज्ञापन

मुंगेर आग से बचाव एवं सुरक्षा के प्रति जनमानस में जागरूकता लोने के लिए समाहरणालय परिसर से अग्नि सुरक्षा रथ निकाला गया. जिसे जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. अग्नि सुरक्षा रथ का उद्देश्य लोगों को इस भीषण गर्मी एवं पछुआ हवा के दौरान होने वाली अगलगी की घटनाओं के प्रति जागरूक करना तथा अगलगी की घटना पर रोक लगाना है. मौके पर अपर समाहर्ता आपदा संजय कुमार सिंहा मुख्य रूप से मौजूद थे. डीएम ने कहा कि वर्तमान में भीषण गर्मी एवं पछुआ हवा चल रही है, जिससे वैसे ग्रामीण क्षेत्रों जहां झोपड़ी अथवा फूस के मकान बने होते हैं, वहां अगलगी की अत्यधिक संभावनाएं बनी रहती है. इन घटनाओं को रोकने, आग पर काबू पाने से संबंधित जन जागरूकता फैलाने के लिए इस अग्नि सुरक्षा रथ को निकाला गया है. यह रथ शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों सहित सभी पंचायतों में भ्रमण कर लोगों को अग्नि सुरक्षा से राहत एवं बचाव के लिए जानकारी देगी. उन्होंने जनमानस से अपील करते हुए कहा कि आप सभी पछुआ हवा के दौरान अत्यंत ही सर्तक एवं सजगता के साथ कार्य करें. दिन का भोजन सुबह 9 बजे से पूर्व एवं शाम का भोजन संध्या 6 बजे के बाद बनाएं. खाना बनाने के बाद चूल्हे की आग को पूरी तरह से बुझा दें, इसके लिए रसोई में बाल्टी भर कर पानी रखें. उन्होंने कहा कि विभिन्न सरकारी कार्यालयों, सरकारी एवं निजी विद्यालयों सहित प्रतिष्ठानों में भी अगलगी से बचाव का पूरी व्यवस्था रखें, ताकि किसी भी हादसे से तत्काल निपटा जा सके.

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन