निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग

मरौना : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बड़हारा-सिमराहा मुख्य पथ में बसबिट्टी चौक के समीप तिलयुगा नदी के ऊपर बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा निर्माणाधीन आरसीसी पुल में संवेदक द्वारा भारी अनियमितता बरते जाने का मामला प्रकाश में आया है. उक्त पुल का निर्माण कार्य शिव दुर्गा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कराया जा रहा है. […]
मरौना : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बड़हारा-सिमराहा मुख्य पथ में बसबिट्टी चौक के समीप तिलयुगा नदी के ऊपर बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा निर्माणाधीन आरसीसी पुल में संवेदक द्वारा भारी अनियमितता बरते जाने का मामला प्रकाश में आया है. उक्त पुल का निर्माण कार्य शिव दुर्गा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कराया जा रहा है. इस पुल का निर्माण कार्य चार माह पूर्व प्रारंभ कराया गया था.
लेकिन इतने समय बीत जाने के बाद भी कार्य स्थल पर संवेदक द्वारा योजना से संबंधित शिलापट्ट नहीं लगाया गया है. जो सरकार द्वारा जारी निर्देश की अवहेलना को दर्शाता हुआ प्रतीत हो रहा है. साथ ही पुल निर्माण में संवेदक द्वारा प्राक्कलन कर अनदेखी कर कार्य में घटिया सामग्री का भी इस्तेमाल किया जा रहा है. ज्ञात हो कि पुल निर्माण कार्य में संवेदक द्वारा 08 एमएम से 10 एमएम का जंग लगा हुआ सरिया का इस्तेमाल किया जा रहा है. साथ ही मिट्टी से मिला घटिया किस्म के गिट्टी का इस्तेमाल करवाया जा रहा है. प्राक्कलन के अनुसार संवेदक द्वारा सोन बालू का इस्तेमाल ना कर घटिया लोकल बालू का उपयोग किया जा रहा है. ऐसी स्थिति में पारदर्शिता के साथ मजबूत पुल का निर्माण कार्य पर सवाल उठने लगा है.
कहते हैं स्थानीय : स्थानीय शिव नारायण यादव, फुलदेव यादव, महेन्द्र यादव, हरखू यादव, परमानंद कुमार आदि ने बताया कि संवेदक द्वारा घटिया से घटिया किस्म के सामग्रियों का इस्तेमाल किया जा रहा है. बावजूद इसके संबंधित अभियंता व अन्य विभागीय पदाधिकारी मौन धारण किये हुए हैं. लोगों ने कई बार इस संबंध में अभियंता से शिकायत भी किया है.
शिकायत के बावजूद किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई और ना ही कार्य स्थल पर योजना संबंधित बोर्ड लगाया गया है. लोगों ने बताया कि संवेदक द्वारा मिट्टी युक्त गिट्टी व जंग लगे छड़ का इस्तेमाल किये जाने के साथ-साथ लोकल बालू का उपयोग किया जा रहा है. बताया कि विभागीय अभियंता व संवेदक की मिली भगत से इस घटिया निर्माण कार्य को अंजाम दिया जा रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि इस पुल का निर्माण करीब 09 करोड़ रूपये की लागत से कराया जा रहा है, स्थानीय ग्रामीण विद्यानंद कुमार, जयकृष्ण यादव, सहदेव यादव, फुलदेव राम, रामचंद्र कुमार सहित अन्य स्थानीय ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए एक मजबूत पुल निर्माण कराने की मांग की है.
कहते हैं पदाधिकारी :इस बाबत पूछे जाने पर एसडीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य स्थल की जांच करायी जायेगी. प्राक्कलन अनुरूप कार्य नहीं कराये जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




