बैठक में विलंब से पहुंचे कई पीओ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Jun 2016 5:23 AM (IST)
विज्ञापन

खगड़िया : शनिवार को जिलास्तर पर मनरेगा को लेकर आयोजित होने वाले बैठक में कई पीओ विलंब से उपस्थित हुये. जानकारी के मुताबिक बैठक का समय सुबह 11 बजे निर्धारित था. लेकिन मानसी, चौथम तथा अलौली प्रखंड के पीओ 12 बजे तक बैठक में उपस्थित नहीं हुये. जिसके बाद प्रभारी डीआरडीए निदेशक के दूरभाष पर […]
विज्ञापन
खगड़िया : शनिवार को जिलास्तर पर मनरेगा को लेकर आयोजित होने वाले बैठक में कई पीओ विलंब से उपस्थित हुये. जानकारी के मुताबिक बैठक का समय सुबह 11 बजे निर्धारित था. लेकिन मानसी, चौथम तथा अलौली प्रखंड के पीओ 12 बजे तक बैठक में उपस्थित नहीं हुये. जिसके बाद प्रभारी डीआरडीए निदेशक के दूरभाष पर दिये गये कड़े निर्देश के बाद ये अधिकारी बैठक में विलंब से उपस्थित हुए.
योग कार्यशाला 21 को : खगड़िया. लोक जनहित संस्थान द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को कोसी कॉलेज के सांस्कृति भवन में एक दिवसीय योग कार्यशाला का आयोजन किया गया है.
संस्थान के सचिव ने बताया कि योग से विभिन्न रोगों के उपचार, रोकथाम आदि पर चर्चा की जाएगी. इस अवसर पर योग करने की विधि भी
बताया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




