एसटीएफ ने पकड़ी पांच लाख की बिजली चोरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Mar 2016 5:06 AM (IST)
विज्ञापन

गुरुवार को नॉर्थ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड के विशेष टास्कफोर्स ने छापेमारी कर बिजली चोरी को पकड़ा. परबत्ता : प्रखंड के वैसा पंचायत अंतर्गत बिठला गांव स्थित दुग्ध शीतक केंद्र पर गुरुवार को नॉर्थ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड के विशेष टास्कफोर्स ने छापेमारी कर बिजली चोरी को पकड़ा. इस संबंध में कंपनी के कार्यपालक अभियंता […]
विज्ञापन
गुरुवार को नॉर्थ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड के विशेष टास्कफोर्स ने छापेमारी कर बिजली चोरी को पकड़ा.
परबत्ता : प्रखंड के वैसा पंचायत अंतर्गत बिठला गांव स्थित दुग्ध शीतक केंद्र पर गुरुवार को नॉर्थ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड के विशेष टास्कफोर्स ने छापेमारी कर बिजली चोरी को पकड़ा.
इस संबंध में कंपनी के कार्यपालक अभियंता दिवाकर लाल ने बताया कि मौके पर अधिकारियों ने 4 लाख 83 हजार 772 रुपयों की बिजली चोरी का अनुमान लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. हालांकि जानकारों का कहना है कि विभाग के कर्मियों की मिलीभगत के बिना यह संभव नहीं लगता है.
इस दुग्ध शीतक केंद्र में विद्युत कनेक्शन के लिये आवेदन किया गया था. लेकिन विधिवत कनेक्शन नहीं लिया गया था. वहीं इस शीतक केंद्र को विद्युत कनेक्शन देने के लिये अलग से ट्रांसफॉर्मर लगाया गया था. इस ट्रांसफॉर्मर को भी आम जनता को बिजली देने के नाम पर लगाया गया था लेकिन इससे मात्र एक ही उपभोक्ता को सप्लाई दिया जा रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




