डीएम, एसपी ने किया नामांकन केंद्र का निरीक्षण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Mar 2016 1:26 AM (IST)
विज्ञापन

तीन से 9 मार्च तक होगा नामांकन अलौली : पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन गुरुवार से होगा. नामांकन को लेकर बुधवार को डीएम साकेत कुमार व एसपी अनिल कुमार सिंह ने प्रखंड परिसर स्थित पंचायत चुनाव नामांकन केंद्र की जांच की. साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी को नामांकन से संबंधित कई निर्देश दिये. डीएम ने […]
विज्ञापन
तीन से 9 मार्च तक होगा नामांकन
अलौली : पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन गुरुवार से होगा. नामांकन को लेकर बुधवार को डीएम साकेत कुमार व एसपी अनिल कुमार सिंह ने प्रखंड परिसर स्थित पंचायत चुनाव नामांकन केंद्र की जांच की. साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी को नामांकन से संबंधित कई निर्देश दिये. डीएम ने नामांकन स्थल भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र एवं स्वयं सहायता समूह प्रशिक्षण संस्थान भवन का निरीक्षण किया. साथ ही नामांकन के दौरान होने वाली समस्याओं पर बीडीओ से जानकारी ली. वहीं डीएम ने नामांकन स्थल के आस पर बने गड्ढे को भरने तथा बेरिकेडिंग करने का भी
निर्देश दिया.
उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी एवं प्रस्तावक के अलावे कोई अन्य व्यक्ति बेरिकेडिंग को पार नहीं करेगा. इसके लिए जगह-जगह पुलिस बल को प्रतिनियुक्त किया जायेगा. वहीं डीएम ने विभिन्न खिड़कियों पर विभिन्न पद के लिए बने काउंटरों की भी जानकारी ली. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी शिव कुमार शैव, एसडीपीओ रामानंद सागर, बीडीओ राकेश कुमार, थानाध्यक्ष गजेंद्र आदि मौजूद थे. उल्लेखनीय है कि प्रखंड में तीन मार्च से 9 मार्च तक नामांकन का परचा दाखिल किया जायेगा. छुट्टी के दिन नामांकन का परचा दाखिल नहीं होगा. नामांकन की तैयारी पूरी कर ली गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




