जाम छुड़ाने में हांफ रहे पुलिसवाले

गोगरी : शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर बुधवार से शुरू हुई इंटर की परीक्षा से गुरुवार को भी पूरा शहर दिन भर जाम की जद में रहा. खास कर बघवा चौक के पास देर शाम तक वाहन सड़क पर केवल रेंगते रहे. वैसे पूरा शहर ही दिन भर जाम की चपेट में रहा. जाम […]
गोगरी : शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर बुधवार से शुरू हुई इंटर की परीक्षा से गुरुवार को भी पूरा शहर दिन भर जाम की जद में रहा. खास कर बघवा चौक के पास देर शाम तक वाहन सड़क पर केवल रेंगते रहे. वैसे पूरा शहर ही दिन भर जाम की चपेट में रहा. जाम हटाने के लिए पुलिस प्रशासन के पसीने छूटते रहे. गुरुवार को पहली पाली में ही इंटर की परीक्षा हुई. परीक्षा में परीक्षार्थियों के साथ बड़ी संख्या में अभिभावक भी पहुंच रहे हैं.
एक छात्रा के साथ तीन से पांच की संख्या में अभिभावक आ रहे हैं, जो परीक्षार्थी के केन्द्र पर जाने के बाद सड़कों व चौक चौराहों पर अपना खाली समय बिता रहे हैं. इसके कारण शहर जाम की जद में घिर जाता है. इस दौरान कई छात्रों को परीक्षा केन्द्र पर पहुंचने में विलंब हुआ. वशहर वासियों को भी सड़क जाम रहने से कठिनाई का सामना करना पड़ा. विभिन्न कार्यों के लिए भागलपुर, खगड़िया, सहरसा आदि क्षेत्र के लोगों को महेशखूंट आने जाने के लिए सवारी वाहन की परेशानी से दो चार होना पड़ा. शहर में यातायात व्यवस्था का संचालन सही रूप में नहीं होने से परेशानी बढ़ रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




