सफाई को लेकर चेताया

Published at :03 Feb 2016 5:18 AM (IST)
विज्ञापन
सफाई को लेकर चेताया

लोगों ने की जनसेवा व पुरबिया एक्सप्रेस के ठहराव की मांग मानसी : समस्तीपुर मंडल के डीआरएम सुधांशु शर्मा ने शनिवार को बदला घाट स्टेशन का निरीक्षण किया. डीआरएम ने प्लेटफॉर्म संख्या एक पर स्टेशन परिसर एवं बुकिंग कार्यालय आदि का निरीक्षण किया. जिसमे स्टेशन परिसर मे गंदगी देख डीआरएम ने नाराजगी जताते हुए उपस्थित […]

विज्ञापन

लोगों ने की जनसेवा व पुरबिया एक्सप्रेस के ठहराव की मांग

मानसी : समस्तीपुर मंडल के डीआरएम सुधांशु शर्मा ने शनिवार को बदला घाट स्टेशन का निरीक्षण किया. डीआरएम ने प्लेटफॉर्म संख्या एक पर स्टेशन परिसर एवं बुकिंग कार्यालय आदि का निरीक्षण किया. जिसमे स्टेशन परिसर मे गंदगी देख डीआरएम ने नाराजगी जताते हुए उपस्थित कर्मियों को साफ सफाई रखने का निर्देश दिया.
मौके पर वरिष्ठ मंडल अभियंता महबूब अली, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक वीएनपी वर्मा, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक शील आशीष, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक बी के दास, सिविल वरिष्ठ सिग्नल के सीन शर्मा ,डीएमई हरिशचंद्र उपस्थित थे.
मौके पर स्थानीय लोगों ने डीआरएम से बदला घाट स्टेशन पर गाड़ी ठहराव की मांग करते हुए जनसेवा एक्सप्रेस, पुरविया एक्सप्रेस ठहराव की मांग की. उल्लेखनीय है कि बदला घाट स्टेशन चार प्रखंड कार्यालय के बीच अवस्थित है. यहां से अधिकतर यात्री दिल्ली पंजाब जाने बाले मजदूर होते हैं जिन्हें यात्रा के लिए खगड़िया या फिर बरौनी आदि स्टेशनों का सहारा लेना पड़ता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन