शिक्षा लोगों का सबसे बड़ा हथियार: डीइओ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Jan 2016 3:53 AM (IST)
विज्ञापन

महेशखूंट : थाना क्षेत्र के गायत्री ज्ञान मंदिर में गुरुवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ ब्रज किशोर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. डीइओ ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा लोगों का सबसे बड़ा हथियार है. डीइओ ने बच्चों को अच्छे से शिक्षा लेने की […]
विज्ञापन
महेशखूंट : थाना क्षेत्र के गायत्री ज्ञान मंदिर में गुरुवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ ब्रज किशोर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. डीइओ ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा लोगों का सबसे बड़ा हथियार है.
डीइओ ने बच्चों को अच्छे से शिक्षा लेने की सलाह दी. सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक से बढ़ कर एक अभिनय दिखा कर स्कूली छात्र-छात्राओं ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी. विद्यालय के छाात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया. स्कूली छात्रा नेहा, ममता, स्वीटी, सरोजनी, आर्या, अर्पण रानी के द्वारा मनमोहक गान प्रस्तुत किया गया.
जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रम में एकांकी नाटक का मंचन हुआ. मौके पर डीपीओ संजीव कुमार, अनिल कुमार सिंह, चंद्र शेखर शर्मा, साक्षरता सचिव संजीव सिन्हा, थानाध्यक्ष मनीष कुमार,स्कूल के प्राचार्य शशि भूषण आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




