ट्रेन की चपेट में आने से दो रेलकर्मी की मौत

Published at :28 Jan 2016 1:20 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से दो रेलकर्मी की मौत

ओलापुर स्टेशन के समीप हादसा खगड़िया : 26 जनवरी को समस्तीपुर रेलखंड में ओलापुर स्टेशन के समीप न्यू जलपाईगुड़ी से दिल्ली जाने वाली 2523 अप की चपेट में आने से दो रेल कर्मचारी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतक के परिजन शिव राम ने बताया कि 2008 से नयानगर स्टेशन में शिववचन राम […]

विज्ञापन

ओलापुर स्टेशन के समीप हादसा

खगड़िया : 26 जनवरी को समस्तीपुर रेलखंड में ओलापुर स्टेशन के समीप न्यू जलपाईगुड़ी से दिल्ली जाने वाली 2523 अप की चपेट में आने से दो रेल कर्मचारी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतक के परिजन शिव राम ने बताया कि 2008 से नयानगर स्टेशन में शिववचन राम रेलकर्मी के रूप में कार्यरत थे.
समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी निवासी चंदेश्वर राय व देवरिया जिले के विराजपुर गांव निवासी शिव वचन राम काम कर रहे थे. इसी दौरान दोनों ट्रेन की चपेट में आ गये. हादसे में दोनों की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन